ताजा खबरें

New Recipe

सावधान! कहीं चंद रुपयों के लालच में साइबर ठगों का मोहरा तो नहीं बन रहा आपका बच्चा?

52 गढ़ समाचार। आज की हमारी यह विशेष रिपोर्ट उन सभी अभिभावकों के लिए है जिनके बच्चे स्कूल या कॉलेज में पढ़ते हैं। आज के डिजिटल युग में जहाँ सुविधाएँ बढ़ी हैं, वहीं साइबर अपराधों का जाल भी तेज़ी से फैल रहा है। अब साइबर ठगों ने ठगी का एक नया और खतरनाक तरीका निकाल...

‘डिजिटल इंडिया’ और उत्तराखंड का बफरिंग सच

उत्तराखंड के इन गांवों में आज भी नेटवर्क खोजने के लिए पहाड़ चढ़ना पड़ता है देहरादून: देश में 5G इंटरनेट की धूम है। हम चांद और सूरज तक पहुंच चुके हैं और शहरों में लोग बिना रुके हाई-स्पीड वीडियो देख रहे हैं। लेकिन ‘डिजिटल इंडिया’ के इस चमकते पोस्टर के पीछे एक स्याह अंधेरा भी...

52 गढ़ समाचार विशेष: उत्तराखंड में स्वरोजगार की उड़ान, जानिए सरकार की वो 6 प्रमुख योजनाएं जो बना सकती हैं आपको आत्मनिर्भर

देहरादून (52 गढ़ समाचार डेस्क): उत्तराखंड में पलायन एक गंभीर समस्या रही है, लेकिन अब पहाड़ का युवा नौकरी मांगने वाले की जगह नौकरी देने वाला बनना चाहता है। राज्य के युवाओं, महिलाओं और प्रवासियों को अपने ही गांव-कस्बे में रोजगार स्थापित करने में मदद करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कई बेहतरीन...

आपकी आवाज, आपका समाचार

दून पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान

Table of Content

 

डोईवाला तथा प्रेमनगर थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा वृहद स्तर पर चलाया गया सत्यापन अभियान।

अभियान के दौरान बाहरी व्यक्तियों एवं किरायेदारों का किया गया सत्यापन।

किरायेदारों का सत्यापन नहीं करवाने वाले तथा अनियमितता पाये जाने वाले 11 मकान मालिकों का 83 पुलिस एक्ट में चालान कर किया 01 लाख 10 हजार रू0 का जुर्माना,

संदिग्ध रूप से घूम रहे 22 व्यक्तियों से सत्यापन सम्बन्धी जानकारी प्राप्त कर 81 पुलिस एक्ट में किया 6000 रू0 का चालान।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर संदिग्धों की तलाश हेतु सम्पूर्ण जनपद में वृहद स्तर पर सत्यापन/चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 05-01-2026 को थाना प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत सुद्धोवाला, जेल रोड, एनटीपीसी कॉलोनी, शिवपुरी जनरल विंग थाना डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत: लालतप्पड चौकी क्षेत्र तथा कस्बा डोईवाला क्षेत्रों में सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश व अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई। साथ ही क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों व संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की गई।

इस दौरान किरायेदारों का सत्यापन न कराने तथा अनियमितता मिलने पर 11 मकान मालिकों का 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालान करते हुए 01 लाख 10 हजार रू0 का जुर्माना किया गया साथ ही संदिग्ध रूप से घूम रहे 22 व्यक्तियों से पूछताछ कर उनसे सत्यापन सम्बन्धी जानकारी प्राप्त करते हुए 81 पुलिस अधि0 के अन्तर्गत चालान कर 6000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

एसएसपी दून के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में सत्यापन/चैकिंग अभियान लगातार जारी है।

Team 52 Garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरे अभी अभी

अगर आप उत्तराखंड के किसी गावं से है और अपने गाव की समस्या को प्रदेश सरकार व जनता तक लाना चाहते है तो आप हमारे ग्रुप में जुड़ सकते है,

सम्पादकीय

देहरादून

विचार

सफलता और संघर्ष

©2023. All rights reserved 52 Garh Samachar. Developed & Design By Velametric Global. Contact: 9389394933