ताजा खबरें

New Recipe

टिहरी में फिर सक्रिय संदिग्ध चोर गिरोह? द्वारी गांव के ग्रामीणों का आरोप—”महीनों से हो रही चोरी, अब आंदोलन करेंगे”52 गढ़ समाचार | घनसाली, टिहरी गढ़वाल

जनपद टिहरी गढ़वाल के घनसाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा द्वारी में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में बाहरी संदिग्ध लोगों का एक समूह लंबे समय से डेरा डाले हुए है। ये लोग खाली पड़े मकानों में रह रहे हैं, वहीं खाना बना...

टिहरी जिला उद्यान अधिकारी ने किया गजा में नवनिर्मित उद्यान विभाग भवन का अधिग्रहण

गजा (टिहरी गढ़वाल)। नगर पंचायत गजा में उद्यान विभाग के नवनिर्मित भवन का औपचारिक अधिग्रहण जिला उद्यान अधिकारी पंकज कुमार पटवाल की उपस्थिति में संपन्न हुआ। यह अवसर उनके लिए भी विशेष रहा, क्योंकि उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान गजा में उद्यान प्रभारी रहते हुए इसी पुराने और जर्जर भवन से किसानों के हित में...

सावधान! कहीं चंद रुपयों के लालच में साइबर ठगों का मोहरा तो नहीं बन रहा आपका बच्चा?

52 गढ़ समाचार। आज की हमारी यह विशेष रिपोर्ट उन सभी अभिभावकों के लिए है जिनके बच्चे स्कूल या कॉलेज में पढ़ते हैं। आज के डिजिटल युग में जहाँ सुविधाएँ बढ़ी हैं, वहीं साइबर अपराधों का जाल भी तेज़ी से फैल रहा है। अब साइबर ठगों ने ठगी का एक नया और खतरनाक तरीका निकाल...

आपकी आवाज, आपका समाचार

टिहरी में फिर सक्रिय संदिग्ध चोर गिरोह? द्वारी गांव के ग्रामीणों का आरोप—”महीनों से हो रही चोरी, अब आंदोलन करेंगे”52 गढ़ समाचार | घनसाली, टिहरी गढ़वाल

Table of Content

जनपद टिहरी गढ़वाल के घनसाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा द्वारी में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में बाहरी संदिग्ध लोगों का एक समूह लंबे समय से डेरा डाले हुए है। ये लोग खाली पड़े मकानों में रह रहे हैं, वहीं खाना बना रहे हैं, गंदगी फैला रहे हैं और मौका मिलते ही चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, अक्टूबर 2025 से गांव में इस प्रकार की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। कई घरों में चोरी और संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें पुलिस को दी जा चुकी हैं, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।


ग्राम प्रधान और स्थानीय लोगों का कहना है कि इस संबंध में घनसाली थाना में कई बार शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच तो करती है, लेकिन उसके बाद भी चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। इससे ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।


कुछ दिन पहले प्रतापनगर ब्लॉक के बनियाणी गांव (भदूरा पट्टी) में भी इसी तरह की घटनाएं सामने आई थीं। वहां के नीरज पैन्यूली और महेंद्र चौहान ने लंबगांव थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उसी तरह का पैटर्न अब ग्राम सभा द्वारी में भी देखने को मिल रहा है।
अब गांव के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द प्रभावी कार्रवाई कर चोरी की घटनाओं पर रोक नहीं लगाई गई, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से गांव में नियमित गश्त बढ़ाने, संदिग्ध लोगों की पहचान कर कार्रवाई करने तथा लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

नोट: यह समाचार ग्रामीणों और ग्राम प्रधान द्वारा लगाए गए आरोपों एवं उपलब्ध जानकारी पर आधारित है। पुलिस का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Team 52 Garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरे अभी अभी

अगर आप उत्तराखंड के किसी गावं से है और अपने गाव की समस्या को प्रदेश सरकार व जनता तक लाना चाहते है तो आप हमारे ग्रुप में जुड़ सकते है,

सम्पादकीय

देहरादून

विचार

सफलता और संघर्ष

©2023. All rights reserved 52 Garh Samachar. Developed & Design By Velametric Global. Contact: 9389394933