ताजा खबरें

New Recipe

सावधान! कहीं चंद रुपयों के लालच में साइबर ठगों का मोहरा तो नहीं बन रहा आपका बच्चा?

52 गढ़ समाचार। आज की हमारी यह विशेष रिपोर्ट उन सभी अभिभावकों के लिए है जिनके बच्चे स्कूल या कॉलेज में पढ़ते हैं। आज के डिजिटल युग में जहाँ सुविधाएँ बढ़ी हैं, वहीं साइबर अपराधों का जाल भी तेज़ी से फैल रहा है। अब साइबर ठगों ने ठगी का एक नया और खतरनाक तरीका निकाल...

‘डिजिटल इंडिया’ और उत्तराखंड का बफरिंग सच

उत्तराखंड के इन गांवों में आज भी नेटवर्क खोजने के लिए पहाड़ चढ़ना पड़ता है देहरादून: देश में 5G इंटरनेट की धूम है। हम चांद और सूरज तक पहुंच चुके हैं और शहरों में लोग बिना रुके हाई-स्पीड वीडियो देख रहे हैं। लेकिन ‘डिजिटल इंडिया’ के इस चमकते पोस्टर के पीछे एक स्याह अंधेरा भी...

52 गढ़ समाचार विशेष: उत्तराखंड में स्वरोजगार की उड़ान, जानिए सरकार की वो 6 प्रमुख योजनाएं जो बना सकती हैं आपको आत्मनिर्भर

देहरादून (52 गढ़ समाचार डेस्क): उत्तराखंड में पलायन एक गंभीर समस्या रही है, लेकिन अब पहाड़ का युवा नौकरी मांगने वाले की जगह नौकरी देने वाला बनना चाहता है। राज्य के युवाओं, महिलाओं और प्रवासियों को अपने ही गांव-कस्बे में रोजगार स्थापित करने में मदद करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कई बेहतरीन...

आपकी आवाज, आपका समाचार

भाजपा सदस्यता अभियान द्वितीय चरण की शानदार शुरुआत, ब्लॉक प्रमुख, पार्षद समेत सैकड़ों ने थामा दामन

Table of Content

 

पार्टी ज्वाइनिंग का जोश बताता है, प्रदेश की जनता भाजपा के साथ है: भट्ट

भाजपा ने ब्लॉक प्रमुख, पार्षद समेत सैकड़ों ज्वाइनिंग से सदस्यता अभियान के दूसरे चरण की शानदार शुरुआत की है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा, माहौल खराब करने के प्रयासों के बीच, पार्टी ज्वाइन करने वालों का ये जोश बताता है कि जनता भाजपा के साथ है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी दी कि राजधानी में बलबीर रोड स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आज सदस्यता अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत हुई है।

जिसमें प्रदेश अध्यक्ष भट्ट की मौजूदगी में देहरादून, ऋषिकेश, पौड़ी और रुड़की से आए बड़ी संख्या में जनप्रतिधियों और राजनैतिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी का दामन थामा। सभी नवांगतुक सदस्यों को पार्टी का पटका पहनाकर, फूलमाला के साथ स्वागत किया।

इस मौके पर अपने सम्बोधन में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, इतनी बड़ी संख्या में आप सब लोगों का पार्टी के सिद्धांतों और विकास की नीति पर भरोसा करने पर सभी का हृदय से अभिनंदन है। जैसा, आप सभी लोगों ने भी स्वीकार किया कि देशभर की तरह प्रदेश में भी जिस तरह का चौमुखी विकास हो रहा है उससे प्रभावित होकर आप यहां हैं।

सचमुच यदि 2014 के पहले के भारत को याद करें तो आज देश की तस्वीर बहुत बदल चुकी है। में विश्वास दिलाता हूं कि अपने क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के जिस भावों के साथ आप सभी लोग पार्टी में आए हैं, उसका हम विशेष ध्यान रखेंगे। केंद्र एवं राज्य की सरकार में उत्तराखंड विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

लेकिन हताश निराश विपक्ष, विकास को बाधित करने के लिए झूठ एवं भ्रम फैलाकर प्रदेश का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहा है। लेकिन जिस तरह बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ राजनैतिक कार्यकर्ता, उसमें भी मातृ शक्ति की अधिकता बताती है कि प्रदेश की जनता भाजपा के साथ है।

उन्हें मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और भाजपा सरकार पर पूरा भरोसा है कि वह पीड़ित परिवार की राय के बाद किसी भी जांच के लिए तैयार है।

ज्वाइनिंग कार्यक्रम में मौजूद धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने कहा, महिलाओं का बड़ी संख्या में पार्टी के साथ आना बताता है कि हमारी सरकारें उनके कल्याण के लिए सही दिशा में काम कर रही है। क्योंकि मातृ शक्ति को सफल, सबल, सशक्त और समर्थ बनाने के लिए अनगिनत कार्य हमारी सरकारों में हुए हैं। चाहे 2008 में पंचायतों में 50 आरक्षण का अधिकार हो, चाहे सरकारी नौकरियों में 33 फीसदी क्षैतिज आरक्षण हो, चाहे लाखों लखपति दीदी बनाने हो, चाहे सांसद, विधायकी में 30 फीसदी की हिस्सेदारी सुनिश्चित करना हो।

 

वहीं इस दौरान पार्टी की सदस्यता लेने वाली पौड़ी ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी ने कहा, पीएम मोदी और सीएम धामी के नेतृत्व में हो रहे विकास और भाजपा के विचारों से प्रभावित होकर हम सब यहां हैं। उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया, अपने संगठन में सेवा का अवसर प्रदान करने का।

साथ उम्मीद जताई कि क्षेत्र के विकास का जो लक्ष्य हमारा है, उसे भाजपा में आकर और अधिक मजबूती से किया जाएगा। साथ ही भरोसा भी दिलाया कि पार्टी उन्हें जो भी भूमिका या जिम्मेदारी देगी, उसे वे पूरी क्षमता से सार्थक करने का प्रयास करेंगे।

 

वहीं ऋषिकेश से पार्षद मुस्कान, पूर्व मंडल अध्यक्ष उषा जोशी, पूर्व पार्षद सुंदरी कंडवाल, अभिनव पाल, शिवानी गोस्वामी समेत कई राजनैतिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी ज्वाइन की।
रुड़की से शामिल होने वालों में सुबोध चौधरी रविंदर भाटी, अजय मल्होत्रा, देवेंद्र सिंह, महेंद्र, सुमित खटाना समेत बड़ी संख्या लोग शमिल हुए हैं।

 

Team 52 Garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरे अभी अभी

अगर आप उत्तराखंड के किसी गावं से है और अपने गाव की समस्या को प्रदेश सरकार व जनता तक लाना चाहते है तो आप हमारे ग्रुप में जुड़ सकते है,

सम्पादकीय

देहरादून

विचार

सफलता और संघर्ष

©2023. All rights reserved 52 Garh Samachar. Developed & Design By Velametric Global. Contact: 9389394933