ताजा खबरें

New Recipe

गुटबाजी की बीमारी से ग्रस्त उक्रांद

उत्तराखंड में कभी “जय पहाड़, जय पहाड़ी” के नारे की गूंज राजनीतिक बदलाव की उम्मीद जगाती थी। लेकिन इस नारे को राजनीतिक ताकत देने वाला उत्तराखंड क्रांति दल यानी उक्रांद एक बार फिर अपनी पुरानी बीमारी से जूझता नजर आ रहा है। पिछले कुछ वर्षों में पार्टी की बढ़ी सक्रियता से यह उम्मीद जरूर जगी...

तीर्थ या टूरिज्म डेस्टिनेशन? देवभूमि में आस्था के बदलते मायने

बदरीनाथ से केदारनाथ तक—आस्था के बाजार में संस्कृति का नया पैकेज कहते हैं बदरीनाथ में शंख नहीं बजता। अब आप सोचिए, जिस जगह भगवान विष्णु का प्रिय शंख भी शांत रहता है, वहां शायद मौन की क्या  कीमत होगी। किसी ने कभी सोचा होगा कि इतनी ऊंचाई पर, बर्फ से घिरे पहाड़ों के बीच, मंदिर...

मुख्यमंत्री आवास के बैरियर पर रोकी गईं महिला कांग्रेस कार्यकर्ता, भजन-कीर्तन कर जताया विरोध

देहरादून में रक्षाबंधन के मौके पर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहीं महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरियर पर रोक दिया। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ‘न्याय की राखी’ बांधने के लिए मुख्यमंत्री आवास की ओर जा रही थीं। पुलिस द्वारा आगे...

आपकी आवाज, आपका समाचार

गैरसैंण में शीघ्र खुलेगा केन्द्रीय विद्यालयः डॉ. धन सिंह रावत

Table of Content

 

दिल्ली में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से की मुलाकात

पश्चिम बंगाल के दौरे से लौटते समय सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उनके साथ गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी भी मौजूद रहे।

मुलाकात के दौरान डा. रावत एवं सांसद बलूनी ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में केन्द्रीय विद्यालय खोलने का प्रस्ताव रखा।

दोनों नेताओं ने गैरसैण में केन्द्रीय विद्यालय खोले जाने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुये बताया कि राज्य सरकार द्वारा गैरसैंण में प्रशासनिक कार्यकलापों का विस्तार कर रही है साथ ही आधारभूत संरचनाओं को भी सुदृढ़ किया जा रहा है।

उन्होंने बताय कि गैरसैंण व आस-पास के गांवों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिये राज्य सरकार प्रयासरत है, लेकिन केन्द्रीय शिक्षण संस्थान की स्थापना से ग्रीष्मकालीन राजधानी व आस-पास के छात्रों को राष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थान में पढ़ने का मौका मिल सकेगा।

साथ ही इससे क्षेत्र में पलायन की समस्या को भी काफी हद तक रोका जा सकेगा। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने गैरसैंण में केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना पर अपनी सहमति प्रदान की।

मुलाकात के दौरान डॉ. रावत ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के साथ राज्य की शैक्षणिक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की और उन्हें भविष्य की योजनाओं से भी अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने राज्य में नई शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के तहत एससीईआरटी द्वारा तैयार राज्य पाठ्यचार्या, सकल नामाकंन अनुपात (जीईआर), पीजीआई रैंकिंग सुधार को लेकर किये जा रहे प्रयासों, पीएमश्री विद्यालयों की प्रगति तथा विद्या समीक्षा केन्द्र के संचालन के संबंध में जानकारी साझा की।

इसके अतिरिक्त उन्होंने एनआईटी श्रीनगर में स्थाई निदेशक की नियुक्ति एवं निर्माण कार्यों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की।

डॉ. रावत ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री को हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल (केन्द्रीय) विश्वविद्यालय के आगामी दीक्षांत समारोह में पधारने हेतु आमंत्रित किया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।

बॉक्स
भाजपा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले डॉ. रावत, कई अहम मुद्दों हुई चर्चा
कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से भी शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान डा. रावत ने केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के साथ राज्य के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की, साथ ही पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों के लेकर पार्टी की तैयारियों व चुनावी प्रबंधन के बारे में भी जानकारी साझा की।

 

Team 52 Garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरे अभी अभी

अगर आप उत्तराखंड के किसी गावं से है और अपने गाव की समस्या को प्रदेश सरकार व जनता तक लाना चाहते है तो आप हमारे ग्रुप में जुड़ सकते है,

सम्पादकीय

देहरादून

विचार

सफलता और संघर्ष

©2023. All rights reserved 52 Garh Samachar. Developed & Design By Velametric Global. Contact: 9389394933