ताजा खबरें

New Recipe

सावधान! कहीं चंद रुपयों के लालच में साइबर ठगों का मोहरा तो नहीं बन रहा आपका बच्चा?

52 गढ़ समाचार। आज की हमारी यह विशेष रिपोर्ट उन सभी अभिभावकों के लिए है जिनके बच्चे स्कूल या कॉलेज में पढ़ते हैं। आज के डिजिटल युग में जहाँ सुविधाएँ बढ़ी हैं, वहीं साइबर अपराधों का जाल भी तेज़ी से फैल रहा है। अब साइबर ठगों ने ठगी का एक नया और खतरनाक तरीका निकाल...

‘डिजिटल इंडिया’ और उत्तराखंड का बफरिंग सच

उत्तराखंड के इन गांवों में आज भी नेटवर्क खोजने के लिए पहाड़ चढ़ना पड़ता है देहरादून: देश में 5G इंटरनेट की धूम है। हम चांद और सूरज तक पहुंच चुके हैं और शहरों में लोग बिना रुके हाई-स्पीड वीडियो देख रहे हैं। लेकिन ‘डिजिटल इंडिया’ के इस चमकते पोस्टर के पीछे एक स्याह अंधेरा भी...

52 गढ़ समाचार विशेष: उत्तराखंड में स्वरोजगार की उड़ान, जानिए सरकार की वो 6 प्रमुख योजनाएं जो बना सकती हैं आपको आत्मनिर्भर

देहरादून (52 गढ़ समाचार डेस्क): उत्तराखंड में पलायन एक गंभीर समस्या रही है, लेकिन अब पहाड़ का युवा नौकरी मांगने वाले की जगह नौकरी देने वाला बनना चाहता है। राज्य के युवाओं, महिलाओं और प्रवासियों को अपने ही गांव-कस्बे में रोजगार स्थापित करने में मदद करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कई बेहतरीन...

आपकी आवाज, आपका समाचार

एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस का एक और प्रहार

Table of Content

लाखों रुपये कीमत की अवैध स्मैक के साथ एक नशा तस्कर चढ़ा दून पुलिस के हत्थे

अभियुक्त के कब्जे से 15 लाख रु० से अधिक मूल्य की 50.56 ग्राम अवैध स्मैक हुई बरामद

बरामद स्मैक को बरेली के स्थानीय नशा तस्कर से खरीदकर लाया था अभियुक्त

अवैध स्मैक को ऋषिकेश तथा आस पास के क्षेत्रों में नशे के आदि स्थानीय व्यक्तियों को बेचने की था फिराक में

 कोतवाली ऋषिकेश

 मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि के विजन को साकार करने के लिए एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

 इसी क्रम में आज दि0 27/01/2026 को ऋषिकेश पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए चेकिंग के दौरान भैरव मन्दिर वाली गली ऋषिकेश से 01 नशा तस्कर दीपक सैनी पुत्र प्रकाश सैनी निवासी ग्राम मढेया कल्याणपुर थाना कोतवाली देहात जिला अमरोहा उ0प्र0 (उम्र 30 वर्ष) को 50.56 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के विरूद्ध थाना ऋषिकेश मे N.D.P.S ACT के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ का विवरण :-

अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वह उक्त स्मेक को बरेली उ0प्र0 से साहिल नाम के व्यक्ति से खरीद कर लाया था, जिसे वह ऋषिकेश व आस पास के क्षेत्र में नशा करने वाले स्थानीय युवकों व अन्य व्यक्तियों को ऊँचे दामो पर बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था। अभियुक्त से पूछताछ के दौरान प्रकाश में आये अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-

दीपक सैनी पुत्र प्रकाश सैनी निवासी ग्राम मढेया कल्याणपुर, थाना कोतवाली देहात, जिला अमरोहा, उ0प्र0, उम्र- 30 वर्ष

बरामदगी :-

50.56 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित कीमत 15 लाख 20 हज़ार रुपये)

पुलिस टीम :-

1- उ0नि बिनेश कुमार

2- का0 शेखर सैनी,

3- का0 अंकुल कुमार

Team 52 Garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरे अभी अभी

अगर आप उत्तराखंड के किसी गावं से है और अपने गाव की समस्या को प्रदेश सरकार व जनता तक लाना चाहते है तो आप हमारे ग्रुप में जुड़ सकते है,

सम्पादकीय

देहरादून

विचार

सफलता और संघर्ष

©2023. All rights reserved 52 Garh Samachar. Developed & Design By Velametric Global. Contact: 9389394933