ताजा खबरें

New Recipe

गुटबाजी की बीमारी से ग्रस्त उक्रांद

उत्तराखंड में कभी “जय पहाड़, जय पहाड़ी” के नारे की गूंज राजनीतिक बदलाव की उम्मीद जगाती थी। लेकिन इस नारे को राजनीतिक ताकत देने वाला उत्तराखंड क्रांति दल यानी उक्रांद एक बार फिर अपनी पुरानी बीमारी से जूझता नजर आ रहा है। पिछले कुछ वर्षों में पार्टी की बढ़ी सक्रियता से यह उम्मीद जरूर जगी...

तीर्थ या टूरिज्म डेस्टिनेशन? देवभूमि में आस्था के बदलते मायने

बदरीनाथ से केदारनाथ तक—आस्था के बाजार में संस्कृति का नया पैकेज कहते हैं बदरीनाथ में शंख नहीं बजता। अब आप सोचिए, जिस जगह भगवान विष्णु का प्रिय शंख भी शांत रहता है, वहां शायद मौन की क्या  कीमत होगी। किसी ने कभी सोचा होगा कि इतनी ऊंचाई पर, बर्फ से घिरे पहाड़ों के बीच, मंदिर...

मुख्यमंत्री आवास के बैरियर पर रोकी गईं महिला कांग्रेस कार्यकर्ता, भजन-कीर्तन कर जताया विरोध

देहरादून में रक्षाबंधन के मौके पर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहीं महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरियर पर रोक दिया। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ‘न्याय की राखी’ बांधने के लिए मुख्यमंत्री आवास की ओर जा रही थीं। पुलिस द्वारा आगे...

आपकी आवाज, आपका समाचार

दिल्ली में ‘उत्तराखंड महोत्सव रोहिणी सीजन-02’ में प्रतिभाग करेंगे सीएम धामी

Table of Content

सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति को मिली है नई पहचान

प्रवासी उत्तराखंडी भी कर रहे घर वापसी

मुख्य सेवक के साथ ही उत्तराखण्ड की संस्कृति के ब्रांड एम्बेसडर हैं सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली में आयोजित ‘उत्तराखंड महोत्सव रोहिणी सीजन-02’ में प्रतिभाग करेंगे। यह महोत्सव उत्तराखंड संस्था (पहाड़ की संस्कृति, पहाड़ की शान) द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य राज्य की समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपराओं और विरासत को राष्ट्रीय एवं वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करना है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की संस्कृति को नई पहचान मिली है और राज्य को एक सांस्कृतिक ब्रांड के रूप में स्थापित करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य हुआ है। उनके प्रयासों से रिवर्स पलायन को भी नई गति मिली है, जिससे युवाओं और प्रवासियों का अपने मूल राज्य से भावनात्मक और व्यावहारिक जुड़ाव मजबूत हुआ है।

मुख्यमंत्री न केवल राज्य के मुख्य सेवक के रूप में कार्य कर रहे हैं, बल्कि उत्तराखंड के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में भी देशभर में लोक-संस्कृति और परंपराओं का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से उत्तराखंड की लोक-सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया गया है।

उनके नेतृत्व में राज्य के पारंपरिक त्योहारों को भी नई पहचान मिली है। हरेला, इगास और फूलदेई जैसे लोक पर्व, जो कभी सीमित दायरे में मनाए जाते थे, आज व्यापक स्तर पर उत्साह और गर्व के साथ मनाए जा रहे हैं। इससे न केवल सांस्कृतिक चेतना को बल मिला है, बल्कि राज्य की परंपराओं को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम भी तैयार हुआ है।

‘उत्तराखंड महोत्सव रोहिणी सीजन-02’ के माध्यम से राज्य की सांस्कृतिक विरासत, लोककला, संगीत, हस्तशिल्प और परंपरागत व्यंजनों को एक मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे उत्तराखंड की पहचान को राष्ट्रीय राजधानी में और अधिक मजबूती मिलेगी।

Team 52 Garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरे अभी अभी

अगर आप उत्तराखंड के किसी गावं से है और अपने गाव की समस्या को प्रदेश सरकार व जनता तक लाना चाहते है तो आप हमारे ग्रुप में जुड़ सकते है,

सम्पादकीय

देहरादून

विचार

सफलता और संघर्ष

©2023. All rights reserved 52 Garh Samachar. Developed & Design By Velametric Global. Contact: 9389394933