ताजा खबरें

New Recipe

सावधान! कहीं चंद रुपयों के लालच में साइबर ठगों का मोहरा तो नहीं बन रहा आपका बच्चा?

52 गढ़ समाचार। आज की हमारी यह विशेष रिपोर्ट उन सभी अभिभावकों के लिए है जिनके बच्चे स्कूल या कॉलेज में पढ़ते हैं। आज के डिजिटल युग में जहाँ सुविधाएँ बढ़ी हैं, वहीं साइबर अपराधों का जाल भी तेज़ी से फैल रहा है। अब साइबर ठगों ने ठगी का एक नया और खतरनाक तरीका निकाल...

‘डिजिटल इंडिया’ और उत्तराखंड का बफरिंग सच

उत्तराखंड के इन गांवों में आज भी नेटवर्क खोजने के लिए पहाड़ चढ़ना पड़ता है देहरादून: देश में 5G इंटरनेट की धूम है। हम चांद और सूरज तक पहुंच चुके हैं और शहरों में लोग बिना रुके हाई-स्पीड वीडियो देख रहे हैं। लेकिन ‘डिजिटल इंडिया’ के इस चमकते पोस्टर के पीछे एक स्याह अंधेरा भी...

52 गढ़ समाचार विशेष: उत्तराखंड में स्वरोजगार की उड़ान, जानिए सरकार की वो 6 प्रमुख योजनाएं जो बना सकती हैं आपको आत्मनिर्भर

देहरादून (52 गढ़ समाचार डेस्क): उत्तराखंड में पलायन एक गंभीर समस्या रही है, लेकिन अब पहाड़ का युवा नौकरी मांगने वाले की जगह नौकरी देने वाला बनना चाहता है। राज्य के युवाओं, महिलाओं और प्रवासियों को अपने ही गांव-कस्बे में रोजगार स्थापित करने में मदद करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कई बेहतरीन...

आपकी आवाज, आपका समाचार

राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा स्थापना दिवस कार्यक्रम को सम्बोधित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Table of Content

राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के 29वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया।

अपने संबोधन में मंत्री जोशी ने राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज के योगदान को सराहते हुए कहा कि यह समाज सदैव सेवा, समर्पण और संघर्ष का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि मोर्चा द्वारा समाज के उत्थान, सामाजिक समानता और अधिकारों की रक्षा के लिए किए जा रहे प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं। ऐसे संगठन समाज में जागरूकता और एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और सामाजिक सम्मान के माध्यम से वाल्मीकि समाज सहित सभी वर्गों के सशक्तिकरण हेतु निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़कर समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही, सामाजिक समरसता, भाईचारा और एकजुटता बनाए रखने का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री जोशी ने संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया।

 

 

Team 52 Garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरे अभी अभी

अगर आप उत्तराखंड के किसी गावं से है और अपने गाव की समस्या को प्रदेश सरकार व जनता तक लाना चाहते है तो आप हमारे ग्रुप में जुड़ सकते है,

सम्पादकीय

देहरादून

विचार

सफलता और संघर्ष

©2023. All rights reserved 52 Garh Samachar. Developed & Design By Velametric Global. Contact: 9389394933