ताजा खबरें

New Recipe

सावधान! कहीं चंद रुपयों के लालच में साइबर ठगों का मोहरा तो नहीं बन रहा आपका बच्चा?

52 गढ़ समाचार। आज की हमारी यह विशेष रिपोर्ट उन सभी अभिभावकों के लिए है जिनके बच्चे स्कूल या कॉलेज में पढ़ते हैं। आज के डिजिटल युग में जहाँ सुविधाएँ बढ़ी हैं, वहीं साइबर अपराधों का जाल भी तेज़ी से फैल रहा है। अब साइबर ठगों ने ठगी का एक नया और खतरनाक तरीका निकाल...

‘डिजिटल इंडिया’ और उत्तराखंड का बफरिंग सच

उत्तराखंड के इन गांवों में आज भी नेटवर्क खोजने के लिए पहाड़ चढ़ना पड़ता है देहरादून: देश में 5G इंटरनेट की धूम है। हम चांद और सूरज तक पहुंच चुके हैं और शहरों में लोग बिना रुके हाई-स्पीड वीडियो देख रहे हैं। लेकिन ‘डिजिटल इंडिया’ के इस चमकते पोस्टर के पीछे एक स्याह अंधेरा भी...

52 गढ़ समाचार विशेष: उत्तराखंड में स्वरोजगार की उड़ान, जानिए सरकार की वो 6 प्रमुख योजनाएं जो बना सकती हैं आपको आत्मनिर्भर

देहरादून (52 गढ़ समाचार डेस्क): उत्तराखंड में पलायन एक गंभीर समस्या रही है, लेकिन अब पहाड़ का युवा नौकरी मांगने वाले की जगह नौकरी देने वाला बनना चाहता है। राज्य के युवाओं, महिलाओं और प्रवासियों को अपने ही गांव-कस्बे में रोजगार स्थापित करने में मदद करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कई बेहतरीन...

आपकी आवाज, आपका समाचार

महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील दून पुलिस

Table of Content

वसंत विहार क्षेत्र से गुमशुदा दो नाबालिक बच्चों को पुलिस ने किया सकुशल बरामद

बच्चों की सकुशल बरामदगी पर परिजनों द्वारा दून पुलिस की प्रशंसा कर किया आभार व्यक्त

वर्तमान में गुमशुदा नाबालिक बच्चों की तलाश हेतु सम्पूर्ण राज्य में चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन स्माइल के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधिनस्तो को टीमें गठित कर गुमशुदा नाबालिको की तलाश हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए है।

इसी क्रम के बसंतविहार पुलिस को थाना क्षेत्र से दो नाबालिक बच्चों के परिजन द्वारा उनके नाबालिक बच्चों के गुम हो जाने के संबंध में देर रात्रि सूचना दी गयी, जिस पर तत्काल गुमशुदा नाबालिकों की तलाश हेतु थाना स्तर पर टीम गठित की गई एवं टीम द्वारा गुमशुदा बच्चों की तलाश हेतु आईएसबीटी रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर देर रात तलाश की गई तथा गुमशुदा बच्चों के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो को चेक करते हुए गुमशुदा बच्चों की तलाश हेतु उनकी जानकारी को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित/ प्रचारित किया गया।

पुलिस टीम द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही व अथक मेहनत से पुलिस टीम द्वारा उक्त दोनों गुमशुदा नाबालिक बच्चो को नंदा की चौकी प्रेमनगर से सकुशल बरामद किया गया, जिन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। बच्चों की सकुशल बरामदगी पर परिजनों द्वारा दून पुलिस के कार्यशैली के प्रशंसा करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया।

पुलिस टीम

1- उ०नि० अशोक राठौड़, थानाध्यक्ष बसंत विहार

2- का० अनुज

3- का० गौरव

4- का० विपिन

5- का० मुकेश कन्याल

6- म०का० अनुराधा

Team 52 Garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरे अभी अभी

अगर आप उत्तराखंड के किसी गावं से है और अपने गाव की समस्या को प्रदेश सरकार व जनता तक लाना चाहते है तो आप हमारे ग्रुप में जुड़ सकते है,

सम्पादकीय

देहरादून

विचार

सफलता और संघर्ष

©2023. All rights reserved 52 Garh Samachar. Developed & Design By Velametric Global. Contact: 9389394933