ताजा खबरें

New Recipe

गुटबाजी की बीमारी से ग्रस्त उक्रांद

उत्तराखंड में कभी “जय पहाड़, जय पहाड़ी” के नारे की गूंज राजनीतिक बदलाव की उम्मीद जगाती थी। लेकिन इस नारे को राजनीतिक ताकत देने वाला उत्तराखंड क्रांति दल यानी उक्रांद एक बार फिर अपनी पुरानी बीमारी से जूझता नजर आ रहा है। पिछले कुछ वर्षों में पार्टी की बढ़ी सक्रियता से यह उम्मीद जरूर जगी...

तीर्थ या टूरिज्म डेस्टिनेशन? देवभूमि में आस्था के बदलते मायने

बदरीनाथ से केदारनाथ तक—आस्था के बाजार में संस्कृति का नया पैकेज कहते हैं बदरीनाथ में शंख नहीं बजता। अब आप सोचिए, जिस जगह भगवान विष्णु का प्रिय शंख भी शांत रहता है, वहां शायद मौन की क्या  कीमत होगी। किसी ने कभी सोचा होगा कि इतनी ऊंचाई पर, बर्फ से घिरे पहाड़ों के बीच, मंदिर...

मुख्यमंत्री आवास के बैरियर पर रोकी गईं महिला कांग्रेस कार्यकर्ता, भजन-कीर्तन कर जताया विरोध

देहरादून में रक्षाबंधन के मौके पर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहीं महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरियर पर रोक दिया। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ‘न्याय की राखी’ बांधने के लिए मुख्यमंत्री आवास की ओर जा रही थीं। पुलिस द्वारा आगे...

आपकी आवाज, आपका समाचार

सचिव वित्त से उत्तराखण्ड राज्य कर मिनिस्ट्रीयल स्टॉफ एसोसिएशन के प्रतिनिधि मण्डल ने की भेंट

Table of Content

सचिव वित्त से एसोसिएशन द्वारा अपनी मांगो के संबंध में वार्ता के पश्चात् आन्दोलन वापस लिये जाने का लिया गया निर्णय

सचिव वित्त दिलीप जावलकर से को सचिवालय में उत्तराखण्ड राज्य कर मिनिस्ट्रीयल स्टॉफ एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी के नेतृत्व में भेंट कर अपनी लम्बित मांगों के संबंध में विस्तृत वार्ता की। वार्ता के दौरान सचिव वित्त द्वारा एसोसिएशन की दो मांगों – राज्य कर मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों के नये प्रस्तावित ढांचे की स्वीकृति तथा राज्य कर अधिकारी सेवा नियमावली में संशोधन पर सकारात्मक सहमति प्रदान की गई।

सचिव वित्त द्वारा यह आश्वासन दिया गया है कि राज्य कर मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों के प्रस्तावित नये ढांचे को शीघ्र स्वीकृति प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव पर वेतन विसंगति समिति द्वारा भी सहमति व्यक्त की गई है।

जिस पर विभाग से आख्या प्रस्तुत करने की अपेक्षा की गई है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में शीघ्र कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

सचिव वित्त द्वारा राज्य कर अधिकारी सेवा नियमावली में प्रस्तावित द्वितीय संशोधन-2024 पर भी शीघ्र आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। सचिव वित्त द्वारा की गई सकारात्मक पहल एवं आश्वासन के उपरान्त उत्तराखण्ड राज्य कर मिनिस्ट्रीयल स्टॉफ एसोसिएशन की प्रान्तीय कार्यकारिणी द्वारा अपना आन्दोलन समाप्त करने का निर्णय लिया गया है।

उत्तराखण्ड राज्य कर मिनिस्ट्रीयल स्टॉफ एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की है कि शासन स्तर पर शीघ्र कार्यवाही करते हुए उनकी दोनों प्रमुख मांगों को पूर्ण किया जाएगा, जिससे कार्मिकों में उत्साह एवं कार्यक्षमता में वृद्धि होगी तथा राज्य के राजस्व हितों को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा।

 

 

Team 52 Garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरे अभी अभी

अगर आप उत्तराखंड के किसी गावं से है और अपने गाव की समस्या को प्रदेश सरकार व जनता तक लाना चाहते है तो आप हमारे ग्रुप में जुड़ सकते है,

सम्पादकीय

देहरादून

विचार

सफलता और संघर्ष

©2023. All rights reserved 52 Garh Samachar. Developed & Design By Velametric Global. Contact: 9389394933