ताजा खबरें

New Recipe

गुटबाजी की बीमारी से ग्रस्त उक्रांद

उत्तराखंड में कभी “जय पहाड़, जय पहाड़ी” के नारे की गूंज राजनीतिक बदलाव की उम्मीद जगाती थी। लेकिन इस नारे को राजनीतिक ताकत देने वाला उत्तराखंड क्रांति दल यानी उक्रांद एक बार फिर अपनी पुरानी बीमारी से जूझता नजर आ रहा है। पिछले कुछ वर्षों में पार्टी की बढ़ी सक्रियता से यह उम्मीद जरूर जगी...

तीर्थ या टूरिज्म डेस्टिनेशन? देवभूमि में आस्था के बदलते मायने

बदरीनाथ से केदारनाथ तक—आस्था के बाजार में संस्कृति का नया पैकेज कहते हैं बदरीनाथ में शंख नहीं बजता। अब आप सोचिए, जिस जगह भगवान विष्णु का प्रिय शंख भी शांत रहता है, वहां शायद मौन की क्या  कीमत होगी। किसी ने कभी सोचा होगा कि इतनी ऊंचाई पर, बर्फ से घिरे पहाड़ों के बीच, मंदिर...

मुख्यमंत्री आवास के बैरियर पर रोकी गईं महिला कांग्रेस कार्यकर्ता, भजन-कीर्तन कर जताया विरोध

देहरादून में रक्षाबंधन के मौके पर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहीं महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरियर पर रोक दिया। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ‘न्याय की राखी’ बांधने के लिए मुख्यमंत्री आवास की ओर जा रही थीं। पुलिस द्वारा आगे...

आपकी आवाज, आपका समाचार

एसएसपी दून के निर्देशो पर वीकेंड पर दून पुलिस की “नाईट स्ट्राइक”

Table of Content

पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश के नेतृत्व में अलग अलग टीमो द्वारा संदिग्धों के ठिकानों पर की गई औचक छापेमारी

नियमो का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध की गई वृहद स्तर पर कार्यवाही

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 47 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 73 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर लाया गया थाने, की गई वैधानिक कार्यवाही

ड्रंक एंड ड्राइव, रेश ड्राइविंग व यातायात नियमो के उल्लंघन पर 67 वाहनो को किया सीज

एसएसपी देहरादून के निर्देशन में जनपद मे कानून/शान्ति व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाये रखते हुए आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने व वीकेंड पर रात्रि के समय हुड़दंग करने वालो पर नकेल कसने हेतु पुलिस द्वारा ऑपरेशन नाईट स्ट्राइक चलाया जा रहा है।

जिसके तहत दिनांक: 16/05/2026 की रात्रि में पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश के नेतृत्व में पुलिस की अलग अलग टीमो द्वारा देर रात्रि में संदिग्धों के ठिकानों पर औचक छापेमारी की कार्रवाई करते हुए पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्रो में सार्वजनिक स्थानों पर तथा वाहनो में बैठकर शराब पीने वाले 73 व्यक्तियों को हिरासत में लेते हुए थाने पर लाया गया, जहां उन्हें भविष्य के लिए सख्त हिदायत देते हुए सभी व्यक्तियों के पुलिस एक्ट में चालान किए गए। इसके अतिरिक्त शराब पीकर वाहन चलाने वाले 47 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया तथा ड्रंक एंड ड्राइव, रेश ड्राइविंग व यातायात नियमो के उल्लंघन पर 67 वाहनों को सीज किया गया।

इस दौरान नियमों के उल्लंघन पर 92 वाहनों के एमवी एक्ट में चालान करते हुए 47500/- का जुर्माना किया गया। साथ ही 62 वाहनों के मा० न्यायालय के चालान किए गए। इसके अतिरिक्त नियम के उल्लंघन पर 83 व्यक्तियों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 26500/-  का जुर्माना वसूला गया।

शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण हेतु सम्बन्धित विभाग को रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है।

Team 52 Garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरे अभी अभी

अगर आप उत्तराखंड के किसी गावं से है और अपने गाव की समस्या को प्रदेश सरकार व जनता तक लाना चाहते है तो आप हमारे ग्रुप में जुड़ सकते है,

सम्पादकीय

देहरादून

विचार

सफलता और संघर्ष

©2023. All rights reserved 52 Garh Samachar. Developed & Design By Velametric Global. Contact: 9389394933