ताजा खबरें

New Recipe

सावधान! कहीं चंद रुपयों के लालच में साइबर ठगों का मोहरा तो नहीं बन रहा आपका बच्चा?

52 गढ़ समाचार। आज की हमारी यह विशेष रिपोर्ट उन सभी अभिभावकों के लिए है जिनके बच्चे स्कूल या कॉलेज में पढ़ते हैं। आज के डिजिटल युग में जहाँ सुविधाएँ बढ़ी हैं, वहीं साइबर अपराधों का जाल भी तेज़ी से फैल रहा है। अब साइबर ठगों ने ठगी का एक नया और खतरनाक तरीका निकाल...

‘डिजिटल इंडिया’ और उत्तराखंड का बफरिंग सच

उत्तराखंड के इन गांवों में आज भी नेटवर्क खोजने के लिए पहाड़ चढ़ना पड़ता है देहरादून: देश में 5G इंटरनेट की धूम है। हम चांद और सूरज तक पहुंच चुके हैं और शहरों में लोग बिना रुके हाई-स्पीड वीडियो देख रहे हैं। लेकिन ‘डिजिटल इंडिया’ के इस चमकते पोस्टर के पीछे एक स्याह अंधेरा भी...

52 गढ़ समाचार विशेष: उत्तराखंड में स्वरोजगार की उड़ान, जानिए सरकार की वो 6 प्रमुख योजनाएं जो बना सकती हैं आपको आत्मनिर्भर

देहरादून (52 गढ़ समाचार डेस्क): उत्तराखंड में पलायन एक गंभीर समस्या रही है, लेकिन अब पहाड़ का युवा नौकरी मांगने वाले की जगह नौकरी देने वाला बनना चाहता है। राज्य के युवाओं, महिलाओं और प्रवासियों को अपने ही गांव-कस्बे में रोजगार स्थापित करने में मदद करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कई बेहतरीन...

आपकी आवाज, आपका समाचार

एसएसपी दून की सख्ती अपराधियो पर पड़ रही भारी

Table of Content

चोरी की घटना में वांछित महिला अभियुक्ता को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्ता के कब्जे से लगभग 08 लाख रुपये मूल्य की 130 स्टेटर कोईल हुई बरामद।

चोरी की घटना मे 05 अभियुक्तों को पूर्व मे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा गया था जेल।

घटना के बाद से ही अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये अभियुक्ता लगातार चल रही थी फरार

अब्दुल सत्तार सहायक भण्डारपाल हाईडल कालोनी ढकरानी विकासनगर जिला देहरादून ने थाना आकर शिकायत दर्ज करायी कि दिनांक 04/01/2026 की रात्रि में जल विद्युत गृह ढकरानी से कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कीमती स्टेटर कोयल्स चोरी कर ली है।

शिकायतकर्ता की शिकायत पर थाना विकासनगर में अज्ञात के विरुद्ध मु0अ0सं0 07/2026 धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशो पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनाँक 07/01/2026 को घटना में सम्मिलित 05 अभियुक्तों 01. साहिल कुमार पुत्र शंभू साहनी 02. अज़हर पुत्र नदीम 03 शोभा पत्नी हरेराम साहनी 04. मंजू पत्नी विकास साहनी तथा 05 नंदनी पुत्री वकील साहनी को कैनाल रोड हरीपुर गावं के निकट स्थित आम के बाग के पास से घटना में प्रयुक्त वाहन तथा चोरी की गई 20 स्टेटर कोईल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

अभियुक्तो से पूछताछ एंव साक्ष्यों के आधार पर घटना मे एक अन्य अभियुक्ता सुनीता साहनी उर्फ़ छेत्री पत्नी स्व० विनोद साहनी का सम्मिलित होना प्रकाश में आया था, जो घटना के उपरान्त से ही अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रही थी।

पुलिस टीम द्वारा फरार अभियुक्ता के सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिशे दी जा रही थी, पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासो के परिणाम स्वरूप आज दिनांक 24/05/2026 की प्रात: भीमावाला शक्ति नहर के किनारे से चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियोग में वांछित/फरार चल रही अभियुक्ता सुनीता साहनी उर्फ़ छेत्री पत्नी स्व० विनोद साहनी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया, जिसकी निशानदेही पर जल विद्युत गृह ढकरानी से चोरी गई लगभग 08 लाख रू0 मूल्य की 130 स्टेटर कोईल बरामद की गई।

अभियुक्ता द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वो कबाड बीनने का काम करती है तथा उसके द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जल विद्युत ग्रह ढकरानी में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्ता:

1- सुनीता साहनी उर्फ़ छेत्री पत्नी स्व० विनोद साहनी निवासी शिवनगर बस्ती, सेलाकुई, थाना सेलाकुई, जनपद देहरादून, उम्र-26 वर्ष

बरामदगी

130 स्टेटर कोईल कीमत करीब 08 लाख रुपये

पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

1- साहिल कुमार पुत्र शंभू साहनी निवासी ग्राम पागाड़ी थाना गायघाट बिहार हाल शिवनगर बस्ती सेलाकुई जिला देहरादून उम्र 23 वर्ष

2- अज़हर पुत्र नदीम निवासी ग्राम गुनारा थाना जलालाबाद जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी इकलाख चोई बस्ती रामपुर थाना सहसपुर जिला देहरादून उम्र 20 वर्ष

3- शोभा पत्नी हरेराम साहनी निवासी ग्राम कमरोली थाना सिमरी जिला दरभंगा बिहार हाल निवासी शिवनगर बस्ती सेलाकुई जिला देहरादून उम्र 28 वर्ष

4- मंजू पत्नी विकास साहनी निवासी ग्राम रामचेला थाना सिमरी जिला दरभंगा बिहार हाल शिवनगर बस्ती सेलाकुई, जिला देहरादून, उम्र 19 वर्ष

5- नंदनी पुत्री वकील साहनी निवासी ग्राम घोंघराह थाना सौरमार जिला समस्तीपुर बिहार हाल मुसाई साहनी शिवनगर बस्ती, सेलाकुई, जिला देहरादून, उम्र 19 वर्ष

पुलिस टीम :-

01- व0उ0नि0 शिशुपाल सिंह राणा, कोतवाली विकासनगर

02- उ0नि0 चन्द्र शेखर नौटियाल

03- का0 नवीन कोहली

04- का0 नरेश पन्त

05- का0 राजेन्द्र बर्थवाल

06- का0 रितेश

07- म0का0 अमरजीत कौर

Team 52 Garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरे अभी अभी

अगर आप उत्तराखंड के किसी गावं से है और अपने गाव की समस्या को प्रदेश सरकार व जनता तक लाना चाहते है तो आप हमारे ग्रुप में जुड़ सकते है,

सम्पादकीय

देहरादून

विचार

सफलता और संघर्ष

©2023. All rights reserved 52 Garh Samachar. Developed & Design By Velametric Global. Contact: 9389394933