ताजा खबरें

New Recipe

गुटबाजी की बीमारी से ग्रस्त उक्रांद

उत्तराखंड में कभी “जय पहाड़, जय पहाड़ी” के नारे की गूंज राजनीतिक बदलाव की उम्मीद जगाती थी। लेकिन इस नारे को राजनीतिक ताकत देने वाला उत्तराखंड क्रांति दल यानी उक्रांद एक बार फिर अपनी पुरानी बीमारी से जूझता नजर आ रहा है। पिछले कुछ वर्षों में पार्टी की बढ़ी सक्रियता से यह उम्मीद जरूर जगी...

तीर्थ या टूरिज्म डेस्टिनेशन? देवभूमि में आस्था के बदलते मायने

बदरीनाथ से केदारनाथ तक—आस्था के बाजार में संस्कृति का नया पैकेज कहते हैं बदरीनाथ में शंख नहीं बजता। अब आप सोचिए, जिस जगह भगवान विष्णु का प्रिय शंख भी शांत रहता है, वहां शायद मौन की क्या  कीमत होगी। किसी ने कभी सोचा होगा कि इतनी ऊंचाई पर, बर्फ से घिरे पहाड़ों के बीच, मंदिर...

मुख्यमंत्री आवास के बैरियर पर रोकी गईं महिला कांग्रेस कार्यकर्ता, भजन-कीर्तन कर जताया विरोध

देहरादून में रक्षाबंधन के मौके पर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहीं महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरियर पर रोक दिया। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ‘न्याय की राखी’ बांधने के लिए मुख्यमंत्री आवास की ओर जा रही थीं। पुलिस द्वारा आगे...

आपकी आवाज, आपका समाचार

केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर टपकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Table of Content

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट स्थित टपकेश्वर मंदिर में पीएम नरेन्द्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के उपलक्ष्य में पूजा-अर्चना कर उनके दीर्घायु जीवन एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में यह एक गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण है।

उन्होंने कहा कि पिछले 4399 दिनों में प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, दृढ़ संकल्प और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के कारण भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के अटूट विश्वास और समर्थन का प्रतीक है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान सम्मान, युवाओं के लिए नए अवसर, डिजिटल क्रांति, आधुनिक आधारभूत संरचना, आत्मनिर्भर भारत अभियान तथा वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुए परिवर्तनकारी कार्यों के सशक्त प्रमाण हैं।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में और अधिक गति से आगे बढ़ेगा।

 

 

Team 52 Garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरे अभी अभी

अगर आप उत्तराखंड के किसी गावं से है और अपने गाव की समस्या को प्रदेश सरकार व जनता तक लाना चाहते है तो आप हमारे ग्रुप में जुड़ सकते है,

सम्पादकीय

देहरादून

विचार

सफलता और संघर्ष

©2023. All rights reserved 52 Garh Samachar. Developed & Design By Velametric Global. Contact: 9389394933