ताजा खबरें

New Recipe

सावधान! कहीं चंद रुपयों के लालच में साइबर ठगों का मोहरा तो नहीं बन रहा आपका बच्चा?

52 गढ़ समाचार। आज की हमारी यह विशेष रिपोर्ट उन सभी अभिभावकों के लिए है जिनके बच्चे स्कूल या कॉलेज में पढ़ते हैं। आज के डिजिटल युग में जहाँ सुविधाएँ बढ़ी हैं, वहीं साइबर अपराधों का जाल भी तेज़ी से फैल रहा है। अब साइबर ठगों ने ठगी का एक नया और खतरनाक तरीका निकाल...

‘डिजिटल इंडिया’ और उत्तराखंड का बफरिंग सच

उत्तराखंड के इन गांवों में आज भी नेटवर्क खोजने के लिए पहाड़ चढ़ना पड़ता है देहरादून: देश में 5G इंटरनेट की धूम है। हम चांद और सूरज तक पहुंच चुके हैं और शहरों में लोग बिना रुके हाई-स्पीड वीडियो देख रहे हैं। लेकिन ‘डिजिटल इंडिया’ के इस चमकते पोस्टर के पीछे एक स्याह अंधेरा भी...

52 गढ़ समाचार विशेष: उत्तराखंड में स्वरोजगार की उड़ान, जानिए सरकार की वो 6 प्रमुख योजनाएं जो बना सकती हैं आपको आत्मनिर्भर

देहरादून (52 गढ़ समाचार डेस्क): उत्तराखंड में पलायन एक गंभीर समस्या रही है, लेकिन अब पहाड़ का युवा नौकरी मांगने वाले की जगह नौकरी देने वाला बनना चाहता है। राज्य के युवाओं, महिलाओं और प्रवासियों को अपने ही गांव-कस्बे में रोजगार स्थापित करने में मदद करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कई बेहतरीन...

आपकी आवाज, आपका समाचार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों से लिए SIR पर सुझाव

Table of Content

विशेष गहन पुनरीक्षण में राजनैतिक दलों से की सहयोग की अपील

ASDD श्रेणी में अबतक 76 हजार से अधिक मतदाता चिन्हित

राजनैतिक दलों के BLA करें ASDD मतदाताओं को खोजने का प्रयास

उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के सम्बंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ० बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने गुरुवार को सचिवालय में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर एसआईआर को लेकर विस्तृत चर्चा की।

इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों से अब तक गणना फार्म वितरण, फील्ड लेवल पर चल रहे पुनरीक्षण कार्यों का फीडबैक लिया। उन्होंने राजनैतिक दलों से इस अभियान में बूथ लेवल ऑफिसर को सहयोग करने की अपील की।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बैठक में बताया कि प्रदेश में गणना फार्म वितरण का कार्य 99 प्रतिशत तक पूर्ण हो गया है, इसके साथ ही अब तक 20 प्रतिशत गणना फार्म को डिजिटाइज कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी डीईओ को निर्देश दिए गए हैं कि समयवद्ध तरीके से दैनिक लक्ष्य के आधार पर डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण किया जाए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बीते 8 जून से प्रारम्भ हुए इस अभियान में बीएलओ द्वारा फील्ड विजिट में अबतक 76754 मतदाता एएसडी श्रेणी में चिन्हित किया गया है।

उन्होंने राजनैतिक दलों से अनुरोध किया है कि आगामी 7 जुलाई से पहले इस एएसडी सूची के आधार पर बीएलए के माध्यम से उन मतदाताओं को बीएलओ के साथ खोजने का प्रयास किया जाए ताकि किसी पात्र मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से अपमार्जित न हो।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया बताया कि उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर एसआईआर प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन किया जाएगा इसके साथ ही 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 के बीच दावे एवं आपत्तियों को दर्ज करने का समय दिया गया है।

इसी बीच 14 जुलाई से 11 सितंबर 2026 तक सभी नोटिस जारी कर दावे आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। आयोग के निर्देशानुसार 15 सितंबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

राजनैतिक दलों से की सहयोग की अपील

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने एसआईआर को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए राजनैतिक दलों से सहयोग की अपील की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में उत्तराखण्ड में 11733 पोलिंग बूथ के सापेक्ष वर्तमान में प्रदेश में राजनैतिक दलों द्वारा 22 हजार 900 से अधिक बीएलए की तैनाती कर दी गई है।

 

Team 52 Garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरे अभी अभी

अगर आप उत्तराखंड के किसी गावं से है और अपने गाव की समस्या को प्रदेश सरकार व जनता तक लाना चाहते है तो आप हमारे ग्रुप में जुड़ सकते है,

सम्पादकीय

देहरादून

विचार

सफलता और संघर्ष

©2023. All rights reserved 52 Garh Samachar. Developed & Design By Velametric Global. Contact: 9389394933