ताजा खबरें

New Recipe

सावधान! कहीं चंद रुपयों के लालच में साइबर ठगों का मोहरा तो नहीं बन रहा आपका बच्चा?

52 गढ़ समाचार। आज की हमारी यह विशेष रिपोर्ट उन सभी अभिभावकों के लिए है जिनके बच्चे स्कूल या कॉलेज में पढ़ते हैं। आज के डिजिटल युग में जहाँ सुविधाएँ बढ़ी हैं, वहीं साइबर अपराधों का जाल भी तेज़ी से फैल रहा है। अब साइबर ठगों ने ठगी का एक नया और खतरनाक तरीका निकाल...

‘डिजिटल इंडिया’ और उत्तराखंड का बफरिंग सच

उत्तराखंड के इन गांवों में आज भी नेटवर्क खोजने के लिए पहाड़ चढ़ना पड़ता है देहरादून: देश में 5G इंटरनेट की धूम है। हम चांद और सूरज तक पहुंच चुके हैं और शहरों में लोग बिना रुके हाई-स्पीड वीडियो देख रहे हैं। लेकिन ‘डिजिटल इंडिया’ के इस चमकते पोस्टर के पीछे एक स्याह अंधेरा भी...

52 गढ़ समाचार विशेष: उत्तराखंड में स्वरोजगार की उड़ान, जानिए सरकार की वो 6 प्रमुख योजनाएं जो बना सकती हैं आपको आत्मनिर्भर

देहरादून (52 गढ़ समाचार डेस्क): उत्तराखंड में पलायन एक गंभीर समस्या रही है, लेकिन अब पहाड़ का युवा नौकरी मांगने वाले की जगह नौकरी देने वाला बनना चाहता है। राज्य के युवाओं, महिलाओं और प्रवासियों को अपने ही गांव-कस्बे में रोजगार स्थापित करने में मदद करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कई बेहतरीन...

आपकी आवाज, आपका समाचार

उत्तराखंड में मातृ रेफरल ट्रैकिंग, मॉनिटरिंग एवं ऑडिट प्रणाली होगी लागू

Table of Content

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), उत्तराखंड के मिशन निदेशक डॉ. संदीप तिवारी की अध्यक्षता में आज “मातृ रेफरल ट्रैकिंग, मॉनिटरिंग एवं ऑडिट सिस्टम” विषय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मातृ रेफरल प्रणाली को सुदृढ़ बनाने, रेफरल से पूर्व गर्भवती महिलाओं के उचित स्थिरीकरण (Stabilization), रेफर करने एवं प्राप्त करने वाली स्वास्थ्य संस्थाओं के मध्य प्रभावी संवाद व्यवस्था, रेफरल प्रलेखन तथा प्रत्येक रेफर की गई मातृ केस की निगरानी एवं ऑडिट व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई।

विशेषज्ञों द्वारा प्राप्त तकनीकी सुझावों को सम्मिलित करते हुए SOP को शीघ्र ही राज्य की सभी प्रसव सेवाएं प्रदान करने वाली सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थाओं, पीएचसी टाइप-बी से लेकर मेडिकल कॉलेजों तक, लागू किया जाएगा।

प्रस्तावित SOP के अंतर्गत रेफर की जाने वाली प्रत्येक मातृ केस के लिए Advance Communication System को अनिवार्य किया जाएगा, जिसके तहत रेफरल से पूर्व उच्च संस्थान को सूचना देकर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाएंगी।

साथ ही प्रत्येक रेफर की गई मातृ केस का व्यवस्थित ट्रैकिंग एवं ऑडिट किया जाएगा, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं, मानव संसाधनों, अवसंरचना एवं रेफरल प्रबंधन से संबंधित कमियों की पहचान कर समयबद्ध सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।

इस अवसर पर मिशन निदेशक डॉ. संदीप तिवारी ने कहा कि मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने तथा गर्भवती महिलाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के लिए एक प्रभावी एवं उत्तरदायी रेफरल प्रणाली अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने निर्देश दिए कि विशेषज्ञों द्वारा प्राप्त सुझावों को SOP में सम्मिलित करते हुए इसके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाए।

यह पहल स्वास्थ्य संस्थानों के मध्य समन्वय को मजबूत करने, आपातकालीन प्रसूति सेवाओं तक समयबद्ध पहुंच सुनिश्चित करने, रेफरल में होने वाली अनावश्यक देरी को कम करने तथा मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

साथ ही रेफरल ऑडिट के माध्यम से स्वास्थ्य प्रणाली में मौजूद कमियों की पहचान कर उन्हें दूर करने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा सकेंगे, जिससे मातृ मृत्यु एवं गंभीर जटिलताओं की रोकथाम में सहायता मिलेगी।

बैठक के अंत में विशेषज्ञों द्वारा प्राप्त सुझावों के आधार पर SOP तैयार किए जाने हेतु निर्णय लिया गया

Team 52 Garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरे अभी अभी

अगर आप उत्तराखंड के किसी गावं से है और अपने गाव की समस्या को प्रदेश सरकार व जनता तक लाना चाहते है तो आप हमारे ग्रुप में जुड़ सकते है,

सम्पादकीय

देहरादून

विचार

सफलता और संघर्ष

©2023. All rights reserved 52 Garh Samachar. Developed & Design By Velametric Global. Contact: 9389394933