ताजा खबरें

New Recipe

गुटबाजी की बीमारी से ग्रस्त उक्रांद

उत्तराखंड में कभी “जय पहाड़, जय पहाड़ी” के नारे की गूंज राजनीतिक बदलाव की उम्मीद जगाती थी। लेकिन इस नारे को राजनीतिक ताकत देने वाला उत्तराखंड क्रांति दल यानी उक्रांद एक बार फिर अपनी पुरानी बीमारी से जूझता नजर आ रहा है। पिछले कुछ वर्षों में पार्टी की बढ़ी सक्रियता से यह उम्मीद जरूर जगी...

तीर्थ या टूरिज्म डेस्टिनेशन? देवभूमि में आस्था के बदलते मायने

बदरीनाथ से केदारनाथ तक—आस्था के बाजार में संस्कृति का नया पैकेज कहते हैं बदरीनाथ में शंख नहीं बजता। अब आप सोचिए, जिस जगह भगवान विष्णु का प्रिय शंख भी शांत रहता है, वहां शायद मौन की क्या  कीमत होगी। किसी ने कभी सोचा होगा कि इतनी ऊंचाई पर, बर्फ से घिरे पहाड़ों के बीच, मंदिर...

मुख्यमंत्री आवास के बैरियर पर रोकी गईं महिला कांग्रेस कार्यकर्ता, भजन-कीर्तन कर जताया विरोध

देहरादून में रक्षाबंधन के मौके पर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहीं महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरियर पर रोक दिया। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ‘न्याय की राखी’ बांधने के लिए मुख्यमंत्री आवास की ओर जा रही थीं। पुलिस द्वारा आगे...

आपकी आवाज, आपका समाचार

तीरंदाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विधानसभा अध्यक्ष ने किया सम्मानित

Table of Content

विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने अपने निम्बूचौड़ स्थित आवास पर बलूनी आर्चरी एकेडमी, कोटद्वार के प्रतिभावान खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक पवन भंडारी को सम्मानित किया।

इस अवसर पर ऋतु खण्डूडी भूषण ने खिलाड़ियों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से युवा न केवल अपना भविष्य संवारते हैं, बल्कि प्रदेश और देश का नाम भी रोशन करते हैं।

उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

सम्मानित खिलाड़ियों में देवांश नेगी विशेष रूप से शामिल रहे, जिन्होंने 1 से 3 मार्च 2026 को अचीवर पब्लिक स्कूल, हरिद्वार में आयोजित राज्य तीरंदाजी चैंपियनशिप में अंडर-15 इंडियन राउंड श्रेणी में स्वर्ण पदक तथा 27 से 29 मई 2026 को गोवा में आयोजित राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया।

इसके अतिरिक्त राज्य तीरंदाजी चैंपियनशिप में याहवी एवं शौर्य भट्ट ने अंडर-15 मिक्स्ड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक, अर्नव, विदिशा एवं तेजस्विनी ने अंडर-10 टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक, आर्ध्या, भाविका एवं हंसिका ने अंडर-13 बालिका टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक तथा अभिनव, निहित एवं शौर्य रावत ने अंडर-13 बालक टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने खिलाड़ियों के साथ उपस्थित उनके अभिभावकों का भी विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी खिलाड़ी की सफलता के पीछे माता-पिता का त्याग, सहयोग और निरंतर प्रोत्साहन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने कहा कि बच्चों को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए अभिभावकों द्वारा दिया गया समर्थन अत्यंत सराहनीय है और यही सहयोग उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता दिलाने में सहायक बनता है।

उन्होंने प्रशिक्षक पवन भंडारी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में बलूनी आर्चरी एकेडमी के खिलाड़ी लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं तथा कोटद्वार को खेलों के क्षेत्र में नई पहचान दिला रहे हैं।

Team 52 Garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरे अभी अभी

अगर आप उत्तराखंड के किसी गावं से है और अपने गाव की समस्या को प्रदेश सरकार व जनता तक लाना चाहते है तो आप हमारे ग्रुप में जुड़ सकते है,

सम्पादकीय

देहरादून

विचार

सफलता और संघर्ष

©2023. All rights reserved 52 Garh Samachar. Developed & Design By Velametric Global. Contact: 9389394933