ताजा खबरें

New Recipe

टिहरी में फिर सक्रिय संदिग्ध चोर गिरोह? द्वारी गांव के ग्रामीणों का आरोप—”महीनों से हो रही चोरी, अब आंदोलन करेंगे”52 गढ़ समाचार | घनसाली, टिहरी गढ़वाल

जनपद टिहरी गढ़वाल के घनसाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा द्वारी में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में बाहरी संदिग्ध लोगों का एक समूह लंबे समय से डेरा डाले हुए है। ये लोग खाली पड़े मकानों में रह रहे हैं, वहीं खाना बना...

टिहरी जिला उद्यान अधिकारी ने किया गजा में नवनिर्मित उद्यान विभाग भवन का अधिग्रहण

गजा (टिहरी गढ़वाल)। नगर पंचायत गजा में उद्यान विभाग के नवनिर्मित भवन का औपचारिक अधिग्रहण जिला उद्यान अधिकारी पंकज कुमार पटवाल की उपस्थिति में संपन्न हुआ। यह अवसर उनके लिए भी विशेष रहा, क्योंकि उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान गजा में उद्यान प्रभारी रहते हुए इसी पुराने और जर्जर भवन से किसानों के हित में...

सावधान! कहीं चंद रुपयों के लालच में साइबर ठगों का मोहरा तो नहीं बन रहा आपका बच्चा?

52 गढ़ समाचार। आज की हमारी यह विशेष रिपोर्ट उन सभी अभिभावकों के लिए है जिनके बच्चे स्कूल या कॉलेज में पढ़ते हैं। आज के डिजिटल युग में जहाँ सुविधाएँ बढ़ी हैं, वहीं साइबर अपराधों का जाल भी तेज़ी से फैल रहा है। अब साइबर ठगों ने ठगी का एक नया और खतरनाक तरीका निकाल...

आपकी आवाज, आपका समाचार

टिहरी जिला उद्यान अधिकारी ने किया गजा में नवनिर्मित उद्यान विभाग भवन का अधिग्रहण

Table of Content

गजा (टिहरी गढ़वाल)। नगर पंचायत गजा में उद्यान विभाग के नवनिर्मित भवन का औपचारिक अधिग्रहण जिला उद्यान अधिकारी पंकज कुमार पटवाल की उपस्थिति में संपन्न हुआ। यह अवसर उनके लिए भी विशेष रहा, क्योंकि उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान गजा में उद्यान प्रभारी रहते हुए इसी पुराने और जर्जर भवन से किसानों के हित में वर्षों तक कार्य किया था।

बताया जाता है कि गजा और फकोट क्षेत्र में कार्यरत रहने के दौरान पंकज कुमार पटवाल ने जीर्ण-शीर्ण भवन के स्थान पर नए भवन के निर्माण के लिए शासन से लगातार प्रयास किए थे। उन्हीं प्रयासों का परिणाम आज नवनिर्मित भवन के रूप में सामने आया, जिसका अधिग्रहण अब जिला उद्यान अधिकारी के रूप में उन्होंने स्वयं किया।

अपने कार्यकाल में उन्होंने क्षेत्र के बागवानी एवं कृषक हितों को प्राथमिकता देते हुए अनेक योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास किया। स्थानीय स्तर पर भी जर्जर भवन की समस्या लंबे समय से उठाई जाती रही। पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों ने भी इस विषय को प्रशासन और शासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके बाद भवन निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ।

भवन अधिग्रहण के दौरान लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जी. एस. असवाल, अवर अभियंता मातबर सिंह रावत, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि विनोद सिंह चौहान, डी.पी. उनियाल, उद्यान विभाग के जोत सिंह चौहान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

नवनिर्मित भवन के शुरू होने से उद्यान विभाग की कार्यप्रणाली को नई गति मिलेगी और क्षेत्र के किसानों व बागवानों को विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा।

Team 52 Garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरे अभी अभी

अगर आप उत्तराखंड के किसी गावं से है और अपने गाव की समस्या को प्रदेश सरकार व जनता तक लाना चाहते है तो आप हमारे ग्रुप में जुड़ सकते है,

सम्पादकीय

देहरादून

विचार

सफलता और संघर्ष

©2023. All rights reserved 52 Garh Samachar. Developed & Design By Velametric Global. Contact: 9389394933