ताजा खबरें

New Recipe

सावधान! कहीं चंद रुपयों के लालच में साइबर ठगों का मोहरा तो नहीं बन रहा आपका बच्चा?

52 गढ़ समाचार। आज की हमारी यह विशेष रिपोर्ट उन सभी अभिभावकों के लिए है जिनके बच्चे स्कूल या कॉलेज में पढ़ते हैं। आज के डिजिटल युग में जहाँ सुविधाएँ बढ़ी हैं, वहीं साइबर अपराधों का जाल भी तेज़ी से फैल रहा है। अब साइबर ठगों ने ठगी का एक नया और खतरनाक तरीका निकाल...

‘डिजिटल इंडिया’ और उत्तराखंड का बफरिंग सच

उत्तराखंड के इन गांवों में आज भी नेटवर्क खोजने के लिए पहाड़ चढ़ना पड़ता है देहरादून: देश में 5G इंटरनेट की धूम है। हम चांद और सूरज तक पहुंच चुके हैं और शहरों में लोग बिना रुके हाई-स्पीड वीडियो देख रहे हैं। लेकिन ‘डिजिटल इंडिया’ के इस चमकते पोस्टर के पीछे एक स्याह अंधेरा भी...

52 गढ़ समाचार विशेष: उत्तराखंड में स्वरोजगार की उड़ान, जानिए सरकार की वो 6 प्रमुख योजनाएं जो बना सकती हैं आपको आत्मनिर्भर

देहरादून (52 गढ़ समाचार डेस्क): उत्तराखंड में पलायन एक गंभीर समस्या रही है, लेकिन अब पहाड़ का युवा नौकरी मांगने वाले की जगह नौकरी देने वाला बनना चाहता है। राज्य के युवाओं, महिलाओं और प्रवासियों को अपने ही गांव-कस्बे में रोजगार स्थापित करने में मदद करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कई बेहतरीन...

आपकी आवाज, आपका समाचार

मसूरी क्षेत्र में सड़क दुर्घटना पर SDRF, पुलिस व फायर सर्विस का संयुक्त राहत अभियान

Table of Content

आपदा कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मसूरी झील, भट्टा फॉल के निकट एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया है, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे।

सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट सहस्त्रधारा से ASI मनोज जोशी के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि ट्रक संख्या UK07CB-1727 लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया था। SDRF टीम द्वारा जिला पुलिस एवं फायर सर्विस के साथ संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाते हुए दोनों व्यक्तियों को गहरी खाई से बाहर निकाला गया।

तत्पश्चात घायल व्यक्ति को उपचार हेतु तत्काल अस्पताल भिजवाया गया तथा मृतक के शव को जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

उक्त दुर्घटना में वाहन चालक मुबारिक पुत्र इलियास अली, निवासी ग्राम तिमली, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून, उम्र लगभग 36 वर्ष की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी, जबकि हेल्पर साजिद पुत्र रहमत, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी उपरोक्त, गंभीर रूप से घायल हो गए।

Team 52 Garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरे अभी अभी

अगर आप उत्तराखंड के किसी गावं से है और अपने गाव की समस्या को प्रदेश सरकार व जनता तक लाना चाहते है तो आप हमारे ग्रुप में जुड़ सकते है,

सम्पादकीय

देहरादून

विचार

सफलता और संघर्ष

©2023. All rights reserved 52 Garh Samachar. Developed & Design By Velametric Global. Contact: 9389394933