ताजा खबरें

New Recipe

सावधान! कहीं चंद रुपयों के लालच में साइबर ठगों का मोहरा तो नहीं बन रहा आपका बच्चा?

52 गढ़ समाचार। आज की हमारी यह विशेष रिपोर्ट उन सभी अभिभावकों के लिए है जिनके बच्चे स्कूल या कॉलेज में पढ़ते हैं। आज के डिजिटल युग में जहाँ सुविधाएँ बढ़ी हैं, वहीं साइबर अपराधों का जाल भी तेज़ी से फैल रहा है। अब साइबर ठगों ने ठगी का एक नया और खतरनाक तरीका निकाल...

‘डिजिटल इंडिया’ और उत्तराखंड का बफरिंग सच

उत्तराखंड के इन गांवों में आज भी नेटवर्क खोजने के लिए पहाड़ चढ़ना पड़ता है देहरादून: देश में 5G इंटरनेट की धूम है। हम चांद और सूरज तक पहुंच चुके हैं और शहरों में लोग बिना रुके हाई-स्पीड वीडियो देख रहे हैं। लेकिन ‘डिजिटल इंडिया’ के इस चमकते पोस्टर के पीछे एक स्याह अंधेरा भी...

52 गढ़ समाचार विशेष: उत्तराखंड में स्वरोजगार की उड़ान, जानिए सरकार की वो 6 प्रमुख योजनाएं जो बना सकती हैं आपको आत्मनिर्भर

देहरादून (52 गढ़ समाचार डेस्क): उत्तराखंड में पलायन एक गंभीर समस्या रही है, लेकिन अब पहाड़ का युवा नौकरी मांगने वाले की जगह नौकरी देने वाला बनना चाहता है। राज्य के युवाओं, महिलाओं और प्रवासियों को अपने ही गांव-कस्बे में रोजगार स्थापित करने में मदद करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कई बेहतरीन...

आपकी आवाज, आपका समाचार

 देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक ने ध्वजारोहण कर सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई

Table of Content

 

इसके उपरान्त पुलिस महानिदेशक ने फायर स्टेशन टनकपुर, जनपद चम्पावत को Best Fire Station की ट्रॉफी एवं पुलिस कर्मियों को गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर “डीजीपी डिस्क गोल्ड” एवं “डीजीपी डिस्क सिल्वर” प्रदान कर सभी को बधाई दी।

अपने सम्बोधन में पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने कहा आज हम अपने महान संविधान के प्रति श्रद्धा और निष्ठा व्यक्त करते हुए देश का 77वाँ गणतंत्र दिवस मना रहे हैं।

इस पावन अवसर पर आप सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ। यह वर्ष उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती का भी साक्षी है। इन 25 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा में उत्तराखण्ड पुलिस ने सदैव संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुत्व के मूल्यों से प्रेरणा लेकर कानून के प्रभावी पालन और मानवाधिकारों के संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखा है।

गणतंत्र दिवस–2026 के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त विशिष्ट एवं सराहनीय सेवा पदक, राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक तथा पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क से अलंकृत सभी पुलिस कार्मिकों को मैं हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ।

यह गर्व का विषय है कि राज्य में पुलिसिंग के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया है—चाहे वह आपदा राहत एवं बचाव कार्य में अदम्य साहस हो, कानून-व्यवस्था एवं विवेचना में श्रेष्ठ प्रदर्शन, साइबर अपराध व मादक पदार्थों जैसी चुनौतियों से निपटना हो या खेल के क्षेत्र में राज्य का मान बढ़ाने वाले हमारे पुलिस खिलाड़ी हों।

मुझे प्रसन्नता है कि इस वर्ष हम अपने “चतुर्थ श्रेणी कर्मियों” को सम्मानित करने की परंपरा का शुभारंभ कर रहे हैं। ये कर्मयोगी पर्दे के पीछे रहकर निष्ठापूर्वक विभाग की कार्यक्षमता को सुदृढ़ बनाए रखते हैं। उनका सम्मान, श्रम और सेवा का सच्चा सम्मान है।

आज के समारोह की एक विशेषता हमारे युवा अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी है। प्रशिक्षणाधीन सहायक पुलिस अधीक्षक को संचालक एवं प्रशिक्षणाधीन पुलिस उपाधीक्षक को परेड कमांडर का दायित्व सौंपा गया है।

मैं आशा करता हूँ कि यह अवसर उनके आत्मविश्वास को सुदृढ़ करेगा और भविष्य के नेतृत्व के लिए सहायक होगा।

मुझे यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि इस वर्ष विभाग में विभिन्न रैंकों और संवर्गों में कुल 1106 अधिकारियों और कर्मचारियों को समयबद्ध पदोन्नति का लाभ दिया गया है। सभी पदोन्नत कार्मिकों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ।

रजत जयन्ती के इस अवसर पर मैं अपने सभी भूतपूर्व पुलिस अधिकारियों और सेवानिवृत्त साथियों का भी विशेष रूप से अभिनंदन करता हूँ जिनकी नींव पर आज यह संस्था दृढ़ता से खड़ी है। आपके अनुभव, त्याग और समर्पण से ही यह परंपरा बनी है कि वर्दी केवल अधिकार का प्रतीक नहीं, बल्कि आस्था, सेवा और उत्तरदायित्व का प्रतीक बने।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी भविष्य में भी अनुशासन, उच्चतम व्यावसायिक दक्षता और जनसेवा की भावना के साथ राज्य की सुरक्षा एवं संविधान की गरिमा के लिये अपनी प्रतिबद्धता बनाये रखेंगे।

 

 

Team 52 Garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरे अभी अभी

अगर आप उत्तराखंड के किसी गावं से है और अपने गाव की समस्या को प्रदेश सरकार व जनता तक लाना चाहते है तो आप हमारे ग्रुप में जुड़ सकते है,

सम्पादकीय

देहरादून

विचार

सफलता और संघर्ष

©2023. All rights reserved 52 Garh Samachar. Developed & Design By Velametric Global. Contact: 9389394933