ताजा खबरें

New Recipe

सावधान! कहीं चंद रुपयों के लालच में साइबर ठगों का मोहरा तो नहीं बन रहा आपका बच्चा?

52 गढ़ समाचार। आज की हमारी यह विशेष रिपोर्ट उन सभी अभिभावकों के लिए है जिनके बच्चे स्कूल या कॉलेज में पढ़ते हैं। आज के डिजिटल युग में जहाँ सुविधाएँ बढ़ी हैं, वहीं साइबर अपराधों का जाल भी तेज़ी से फैल रहा है। अब साइबर ठगों ने ठगी का एक नया और खतरनाक तरीका निकाल...

‘डिजिटल इंडिया’ और उत्तराखंड का बफरिंग सच

उत्तराखंड के इन गांवों में आज भी नेटवर्क खोजने के लिए पहाड़ चढ़ना पड़ता है देहरादून: देश में 5G इंटरनेट की धूम है। हम चांद और सूरज तक पहुंच चुके हैं और शहरों में लोग बिना रुके हाई-स्पीड वीडियो देख रहे हैं। लेकिन ‘डिजिटल इंडिया’ के इस चमकते पोस्टर के पीछे एक स्याह अंधेरा भी...

52 गढ़ समाचार विशेष: उत्तराखंड में स्वरोजगार की उड़ान, जानिए सरकार की वो 6 प्रमुख योजनाएं जो बना सकती हैं आपको आत्मनिर्भर

देहरादून (52 गढ़ समाचार डेस्क): उत्तराखंड में पलायन एक गंभीर समस्या रही है, लेकिन अब पहाड़ का युवा नौकरी मांगने वाले की जगह नौकरी देने वाला बनना चाहता है। राज्य के युवाओं, महिलाओं और प्रवासियों को अपने ही गांव-कस्बे में रोजगार स्थापित करने में मदद करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कई बेहतरीन...

आपकी आवाज, आपका समाचार

 नगर पंचायत एवं पूर्व जिपा.अध्यक्ष समेत सैकड़ों जनप्रतिनिधियों, नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

Table of Content

भाजपा सदस्यता हेतु जनप्रतिनिधियों, विपक्षी नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं का उमड़ा सैलाब!

पार्टी से सहमति वालों की भीड़, 27 की चुनावी हवा का रुख और केसरिया धमक दर्शाती है : भट्ट

भाजपा सदस्यता अभियान के दूसरे चरण में उमड़ा, 12 विधानसभाओं के सैकड़ों विपक्षी नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का रैला।

प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में नगर पालिका अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, पार्षद, सभासद आदि जनप्रतिधियों ने अपने सार्थकों के साथ पार्टी के विचारों में विश्वास व्यक्त किया।

पार्टी मुख्यालय में आज आयोजित औपचारिक सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में सुबह से विभिन्न पार्टियों के नेताओं, कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पूर्व सैनिक एवं कर्मचारियों का जमावड़ा लगा रहा।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान की मौजूदगी में सभी नवांगतुक सदस्यों को पार्टी का पटका और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी में शामिल होने सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा, हम सब विकसित भारत के लक्ष्य को पाने के लिए एकजुट हो रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में अलग-अलग विधानसभाओं के सैकड़ो लोगों का पार्टी विचारधारा और डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियां में भरोसा जताना दर्शाता है कि प्रदेश की जनता भाजपा पर पूर्ण भरोसा करती है। साथ ही कटाक्ष किया कि जो लोग झूठ और भ्रम की राजनीति कर रहे हैं, उन्हें यहां की तस्वीर देखनी चाहिए कि किस तरह सकारात्मक राजनीति से भी विपक्षियों का भी विश्वास जीता जा सकता है।

क्योंकि पार्टी में विश्वास जताने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता, पूर्व सैनिक और कर्मचारियों के साथ बहुत बड़ी संख्या कांग्रेस, यूकेडी, बसपा और निर्दलीय जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों की है। जो 2027 के चुनावों से पूर्व राज्य में राजनैतिक हवा का रुख और फिज़ा में केसरिया धमक को दर्शाता है।

चमोली जिले से महिला काँग्रेस की प्रदेश महामंत्री रेणु नेगी , देवाल के ब्लॉक प्रमुख तेजपाल सिंह रावत , सदस्य जिला पंचायत बलवीर राम सभासद पूर्णानंद डिमरी ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की ।

 

 

 

 

Team 52 Garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरे अभी अभी

अगर आप उत्तराखंड के किसी गावं से है और अपने गाव की समस्या को प्रदेश सरकार व जनता तक लाना चाहते है तो आप हमारे ग्रुप में जुड़ सकते है,

सम्पादकीय

देहरादून

विचार

सफलता और संघर्ष

©2023. All rights reserved 52 Garh Samachar. Developed & Design By Velametric Global. Contact: 9389394933