ताजा खबरें

New Recipe

गुटबाजी की बीमारी से ग्रस्त उक्रांद

उत्तराखंड में कभी “जय पहाड़, जय पहाड़ी” के नारे की गूंज राजनीतिक बदलाव की उम्मीद जगाती थी। लेकिन इस नारे को राजनीतिक ताकत देने वाला उत्तराखंड क्रांति दल यानी उक्रांद एक बार फिर अपनी पुरानी बीमारी से जूझता नजर आ रहा है। पिछले कुछ वर्षों में पार्टी की बढ़ी सक्रियता से यह उम्मीद जरूर जगी...

तीर्थ या टूरिज्म डेस्टिनेशन? देवभूमि में आस्था के बदलते मायने

बदरीनाथ से केदारनाथ तक—आस्था के बाजार में संस्कृति का नया पैकेज कहते हैं बदरीनाथ में शंख नहीं बजता। अब आप सोचिए, जिस जगह भगवान विष्णु का प्रिय शंख भी शांत रहता है, वहां शायद मौन की क्या  कीमत होगी। किसी ने कभी सोचा होगा कि इतनी ऊंचाई पर, बर्फ से घिरे पहाड़ों के बीच, मंदिर...

मुख्यमंत्री आवास के बैरियर पर रोकी गईं महिला कांग्रेस कार्यकर्ता, भजन-कीर्तन कर जताया विरोध

देहरादून में रक्षाबंधन के मौके पर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहीं महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरियर पर रोक दिया। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ‘न्याय की राखी’ बांधने के लिए मुख्यमंत्री आवास की ओर जा रही थीं। पुलिस द्वारा आगे...

आपकी आवाज, आपका समाचार

लोहड़ी पर्व पर मातृशक्ति का उत्सव, लैंगिक न्याय और सशक्तीकरण का संदेश

Table of Content

 

 

लोक भवन, देहरादून में लोहड़ी पर्व के पावन अवसर पर एक भव्य एवं उल्लासपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य की प्रथम महिला गुरमीत कौर ने की। इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने एक-दूसरे को लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुरमीत कौर ने मातृशक्ति के सशक्तीकरण पर बल देते हुए समाज को लैंगिक न्याय के प्रति संवेदनशील और जागरूक बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं चूल्हा-चौकी की पारंपरिक सीमाओं से आगे बढ़कर शिक्षा, प्रशासन, विज्ञान, खेल और उद्यमिता सहित प्रत्येक क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।

उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि सामाजिक न्याय (Social Justice) और लैंगिक न्याय (Gender Justice) की अवधारणाओं को साकार करने के लिए शिक्षा, कौशल विकास और नेतृत्व के क्षेत्रों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें, जिससे एक समतामूलक और सशक्त समाज का निर्माण हो सके।

इस अवसर पर वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव, डॉ. प्रांजली थापा सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहीं। कार्यक्रम ने सांस्कृतिक उल्लास के साथ-साथ महिला सशक्तीकरण के संदेश को प्रभावी रूप से जनमानस तक पहुंचाया।

Team 52 Garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरे अभी अभी

अगर आप उत्तराखंड के किसी गावं से है और अपने गाव की समस्या को प्रदेश सरकार व जनता तक लाना चाहते है तो आप हमारे ग्रुप में जुड़ सकते है,

सम्पादकीय

देहरादून

विचार

सफलता और संघर्ष

©2023. All rights reserved 52 Garh Samachar. Developed & Design By Velametric Global. Contact: 9389394933