ताजा खबरें

New Recipe

सावधान! कहीं चंद रुपयों के लालच में साइबर ठगों का मोहरा तो नहीं बन रहा आपका बच्चा?

52 गढ़ समाचार। आज की हमारी यह विशेष रिपोर्ट उन सभी अभिभावकों के लिए है जिनके बच्चे स्कूल या कॉलेज में पढ़ते हैं। आज के डिजिटल युग में जहाँ सुविधाएँ बढ़ी हैं, वहीं साइबर अपराधों का जाल भी तेज़ी से फैल रहा है। अब साइबर ठगों ने ठगी का एक नया और खतरनाक तरीका निकाल...

‘डिजिटल इंडिया’ और उत्तराखंड का बफरिंग सच

उत्तराखंड के इन गांवों में आज भी नेटवर्क खोजने के लिए पहाड़ चढ़ना पड़ता है देहरादून: देश में 5G इंटरनेट की धूम है। हम चांद और सूरज तक पहुंच चुके हैं और शहरों में लोग बिना रुके हाई-स्पीड वीडियो देख रहे हैं। लेकिन ‘डिजिटल इंडिया’ के इस चमकते पोस्टर के पीछे एक स्याह अंधेरा भी...

52 गढ़ समाचार विशेष: उत्तराखंड में स्वरोजगार की उड़ान, जानिए सरकार की वो 6 प्रमुख योजनाएं जो बना सकती हैं आपको आत्मनिर्भर

देहरादून (52 गढ़ समाचार डेस्क): उत्तराखंड में पलायन एक गंभीर समस्या रही है, लेकिन अब पहाड़ का युवा नौकरी मांगने वाले की जगह नौकरी देने वाला बनना चाहता है। राज्य के युवाओं, महिलाओं और प्रवासियों को अपने ही गांव-कस्बे में रोजगार स्थापित करने में मदद करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कई बेहतरीन...

आपकी आवाज, आपका समाचार

सरकार आपके द्वारः सुदूरवर्ती न्याय पंचायत नराया में एसडीएम डॉ हर्षिता ने सुनी जन समस्याएं

Table of Content

 

जनहित में बडी पहलः मौके पर 13 पेंशन स्वीकृत, 11 जन्म, मृत्यु और परिवार रजिस्टर संशोधन

नराया बहुउदेशीय शिविरः 514 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ

लाभ भी, समाधान भीः 266 निःशुल्क स्वास्थ्य जांच से लेकर औषधि वितरण,

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को विकासखंड कालसी स्थित खेल मैदान, नराया में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी डॉ. हर्षिता सिंह ने की। इस शिविर के माध्यम से कुल 514 ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया।

इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, वरिष्ठ नागरिक, महिलाएँ एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे और अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित कुल 29 समस्याएँ प्रस्तुत कीं।

उप जिलाधिकारी डॉ. हर्षिता सिंह ने कहा कि प्रत्येक नागरिक तक सरकार की योजनाओं का लाभ पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने विभागों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और कोई भी शिकायत अनावश्यक लंबित न रहे।

शिविर में क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें राजस्व विभाग से 12, ग्राम्य विकास विभाग से 5, पेयजल विभाग से 4, लोक निर्माण विभाग एवं ऊर्जा विभाग से 2-2, तथा शिक्षा, समाज कल्याण, सिंचाई और डेयरी विभाग से 1-1 शिकायत शामिल थी।

बहुउद्देशीय शिविर में विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एलोपैथिक में 113 और आयुर्वेदिक में 153 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। कृषि विभाग ने 50 और उद्यान विभाग ने 33 किसानों को कृषि यंत्र, बीज एवं पीएम किसान निधि का लाभ प्रदान किया।

समाज कल्याण विभाग द्वारा पेंशन के 14 में से 13 प्रकरणों का मौके पर समाधान किया गया। जिला पूर्ति विभाग ने 10 राशन कार्ड धारकों की केवाईसी और नई यूनिट दर्ज की। पंचायती राज विभाग द्वारा किसान, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन तथा परिवार रजिस्टर से संबंधित 5 मामलों का निस्तारण किया गया।

इसके अतिरिक्त बाल विकास विभाग ने 21 किशोरी किट और मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की। पर्यटन विभाग ने 6, उद्योग विभाग ने 33, बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थानों ने 14, सेवायोजन विभाग ने 2, ग्राम्य विकास विभाग ने 41, पूर्ति विभाग ने 10, उद्योग विभाग ने 8, राजस्व विभाग ने 7 आय, जाति और हिस्सा प्रमाण पत्र, तथा पंचायती राज विभाग ने 5 जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत किए।

 

Team 52 Garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरे अभी अभी

अगर आप उत्तराखंड के किसी गावं से है और अपने गाव की समस्या को प्रदेश सरकार व जनता तक लाना चाहते है तो आप हमारे ग्रुप में जुड़ सकते है,

सम्पादकीय

देहरादून

विचार

सफलता और संघर्ष

©2023. All rights reserved 52 Garh Samachar. Developed & Design By Velametric Global. Contact: 9389394933