ताजा खबरें

New Recipe

सावधान! कहीं चंद रुपयों के लालच में साइबर ठगों का मोहरा तो नहीं बन रहा आपका बच्चा?

52 गढ़ समाचार। आज की हमारी यह विशेष रिपोर्ट उन सभी अभिभावकों के लिए है जिनके बच्चे स्कूल या कॉलेज में पढ़ते हैं। आज के डिजिटल युग में जहाँ सुविधाएँ बढ़ी हैं, वहीं साइबर अपराधों का जाल भी तेज़ी से फैल रहा है। अब साइबर ठगों ने ठगी का एक नया और खतरनाक तरीका निकाल...

‘डिजिटल इंडिया’ और उत्तराखंड का बफरिंग सच

उत्तराखंड के इन गांवों में आज भी नेटवर्क खोजने के लिए पहाड़ चढ़ना पड़ता है देहरादून: देश में 5G इंटरनेट की धूम है। हम चांद और सूरज तक पहुंच चुके हैं और शहरों में लोग बिना रुके हाई-स्पीड वीडियो देख रहे हैं। लेकिन ‘डिजिटल इंडिया’ के इस चमकते पोस्टर के पीछे एक स्याह अंधेरा भी...

52 गढ़ समाचार विशेष: उत्तराखंड में स्वरोजगार की उड़ान, जानिए सरकार की वो 6 प्रमुख योजनाएं जो बना सकती हैं आपको आत्मनिर्भर

देहरादून (52 गढ़ समाचार डेस्क): उत्तराखंड में पलायन एक गंभीर समस्या रही है, लेकिन अब पहाड़ का युवा नौकरी मांगने वाले की जगह नौकरी देने वाला बनना चाहता है। राज्य के युवाओं, महिलाओं और प्रवासियों को अपने ही गांव-कस्बे में रोजगार स्थापित करने में मदद करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कई बेहतरीन...

आपकी आवाज, आपका समाचार

सरकार आपके द्वारः सुदूरवर्ती न्याय पंचायत सोरना में लगा बहुउद्देशीय शिविर

Table of Content

 

सोरना बहुउद्देशीय शिविरः 677 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ,

शिविर में उमड़ा जन सैलाब, 108 शिकायतों में से 32 का मौके पर निस्तारण

शिविर में त्वरित सेवा, 12 वृद्धावस्था पेंशन, 08 दिव्यांग प्रमाण पत्र, 07 आयुष्मान, 42 आधार कार्ड अपडेशन मौके पर,

वयोश्री योजना के तहत 65 बुजुर्ग व दिव्यांगजनों को मिले 216 सहायक उपकरण

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान से जनता को मिल रहा त्वरित समाधान-विधायक

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को विकास नगर ब्लॉक की दूरस्थ न्याय पंचायत सोरना में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 108 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 32 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

शिविर का निरीक्षण विकास नगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, राज्यमंत्री श्याम अग्रवाल, अपर सचिव अभिषेक रूहेला एवं मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह द्वारा किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया गया।

पं. दीनदयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत किसान सेवा सहकारी समिति के माध्यम से आशा स्वयं सहायता समूह को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर ₹05 लाख का ऋण तथा कृषि कार्य हेतु रणजीत सिंह, संयज सिंह, असलम खान एवं चंद्रपाल सुयाल को ₹01-01 लाख का ऋण प्रदान किया गया।

शिविर में मौके पर ही 08 दिव्यांग प्रमाण पत्र, 07 आयुष्मान कार्ड तथा 42 आधार कार्ड अद्यतन किए गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा व्योश्री योजना के अंतर्गत 65 दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को 02 व्हीलचेयर सहित कुल 216 सहायक उपकरण निःशुल्क वितरित किए गए। साथ ही 12 वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थियों के बैंक खातों की आधार सीडिंग की गई।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से 05 महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट तथा 10 लाभार्थियों को किशोरी किट वितरित की गई। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, किंतु कई बार जानकारी के अभाव में लोग लाभ से वंचित रह जाते हैं। न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित इन शिविरों से योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुंच रहा है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हो रहा है। उन्होंने इस जनकल्याणकारी पहल के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त सभी शिकायतों का निस्तारण 15 दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए तथा इसकी जानकारी संबंधित शिकायतकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराई जाए।

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना एवं उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है। शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर मौके पर ही समस्याओं के निस्तारण के प्रयास किए जा रहे हैं।

शिविर के दौरान ग्रामीणों द्वारा विभिन्न जनसमस्याएं प्रस्तुत की गईं। होरावाला से तिलवाड़ी संपर्क मार्ग के क्षतिग्रस्त होने पर लोक निर्माण विभाग को डामरीकरण तक गड्ढों को ठीक कराने के निर्देश दिए गए तथा गौना नदी पर पुल निर्माण हेतु शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया। होरावाला से सोरना लोवर एवं रुद्रपुर से बड़वा मार्ग के चौड़ीकरण हेतु भी प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए।

 

बहुउद्देशीय शिविर के माध्यम से कुल 677 लोगों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 146, होम्योपैथिक विभाग द्वारा 81 एवं आयुर्वेद विभाग द्वारा 51 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क औषधियां वितरित की गईं। पशुपालन विभाग द्वारा 101 कृषकों को पशु औषधियां उपलब्ध कराई गईं।

राजस्व विभाग द्वारा आय, हैसियत एवं चरित्र प्रमाण पत्र सहित प्रधानमंत्री किसान योजना से संबंधित कुल 16 प्रमाण पत्र जारी किए गए। कृषि विभाग द्वारा 38 एवं उद्यान विभाग द्वारा 20 किसानों को कृषि यंत्र, बीज एवं पीएम किसान निधि का लाभ प्रदान किया गया।

जिला पूर्ति विभाग द्वारा 28 राशन कार्ड धारकों की केवाईसी एवं यूनिट अपडेट की गई। इसके अतिरिक्त पंचायती राज विभाग द्वारा 26, मत्स्य विभाग द्वारा 14, एनआरएलएम के अंतर्गत 31, विद्युत विभाग द्वारा 07, उरेडा द्वारा 05, डेयरी विभाग द्वारा 30, सैनिक कल्याण द्वारा 08 पूर्व सैनिकों की पेंशन, पीएनबी बैंक द्वारा 24 तथा श्रम विभाग द्वारा 20 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। शिविर में 08 दिव्यांग प्रमाण पत्र, 07 आयुष्मान कार्ड एवं 42 आधार कार्ड अद्यतन किए गए।

 

Team 52 Garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरे अभी अभी

अगर आप उत्तराखंड के किसी गावं से है और अपने गाव की समस्या को प्रदेश सरकार व जनता तक लाना चाहते है तो आप हमारे ग्रुप में जुड़ सकते है,

सम्पादकीय

देहरादून

विचार

सफलता और संघर्ष

©2023. All rights reserved 52 Garh Samachar. Developed & Design By Velametric Global. Contact: 9389394933