ताजा खबरें

New Recipe

सावधान! कहीं चंद रुपयों के लालच में साइबर ठगों का मोहरा तो नहीं बन रहा आपका बच्चा?

52 गढ़ समाचार। आज की हमारी यह विशेष रिपोर्ट उन सभी अभिभावकों के लिए है जिनके बच्चे स्कूल या कॉलेज में पढ़ते हैं। आज के डिजिटल युग में जहाँ सुविधाएँ बढ़ी हैं, वहीं साइबर अपराधों का जाल भी तेज़ी से फैल रहा है। अब साइबर ठगों ने ठगी का एक नया और खतरनाक तरीका निकाल...

‘डिजिटल इंडिया’ और उत्तराखंड का बफरिंग सच

उत्तराखंड के इन गांवों में आज भी नेटवर्क खोजने के लिए पहाड़ चढ़ना पड़ता है देहरादून: देश में 5G इंटरनेट की धूम है। हम चांद और सूरज तक पहुंच चुके हैं और शहरों में लोग बिना रुके हाई-स्पीड वीडियो देख रहे हैं। लेकिन ‘डिजिटल इंडिया’ के इस चमकते पोस्टर के पीछे एक स्याह अंधेरा भी...

52 गढ़ समाचार विशेष: उत्तराखंड में स्वरोजगार की उड़ान, जानिए सरकार की वो 6 प्रमुख योजनाएं जो बना सकती हैं आपको आत्मनिर्भर

देहरादून (52 गढ़ समाचार डेस्क): उत्तराखंड में पलायन एक गंभीर समस्या रही है, लेकिन अब पहाड़ का युवा नौकरी मांगने वाले की जगह नौकरी देने वाला बनना चाहता है। राज्य के युवाओं, महिलाओं और प्रवासियों को अपने ही गांव-कस्बे में रोजगार स्थापित करने में मदद करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कई बेहतरीन...

आपकी आवाज, आपका समाचार

प्रतिष्ठित बिल्डर को ब्लैक मैल करने की कोशिश, परेशान बिल्डर ने पुलिस में दी शिकायत

Table of Content

सोशल मीडिया जहाँ एक तरफ आज की जनरेशन के लिए वरदान बन गया है तो वही गलत इस्तेमाल से लोगों को भारी नुक्सान भी झेलना पड़ रहा है फिर चाहे वो कानूनी कार्यवाही का झमेला हो या किसी की साख को धूमिल करना इस तरह के कई मामलें आए दिन सामने आ रहे हैl

जिसमें रीलबाज पॉपुलरटी पाने के लिए किसी सम्मानित व्यक्ति की छवि को धूमिल करने से भी नही चूक रहे है ऐसा ही एक मामला राजधानी देहरादून में भी सामने आया है जहाँ इंस्टाग्राम,फेसबुक और अलग अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपने विवेर्स बढ़ाने के लिए एक रीलबाज ने शहर के नामी बिल्डर को ही निशाना बना लिया,इतना ही नही अपनी फेसबुक में हजारों फॉलोवर्स बताते हुए शहर के नामी बिल्डर की छवि धूमिल कर उसे बर्बाद करने तक कि धमकी दे दी।

जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे वीडियो में शख्स बार बार कमीशन के 25 लाख रुपए की मांग कर रहा है और न देने पर बर्बाद करने की धमकी भी दे रहा है वही नामी बिल्डर की बात पर यकीन करें तो उनके द्वारा किसी तरह की कमीशन की देनदारी वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति के साथ नही है रील बनाकर उनके व्यापार और उनकी छवि को धूमिल करने वाली धमकी देकर उन्हें ब्लैकमेल कर एक करोड़ रुपए की वसूली करना चाहता है

वही पीड़ित बिल्डर ने इस बाबत एक शिकायत एसएसपी को भी दी है ताकि छवि धूमिल और बर्बाद करने की धमकी दे ब्लैकमेल करने वाले व्यक्ति पर कानूनी कार्यवाही की जा सके।

Team 52 Garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरे अभी अभी

अगर आप उत्तराखंड के किसी गावं से है और अपने गाव की समस्या को प्रदेश सरकार व जनता तक लाना चाहते है तो आप हमारे ग्रुप में जुड़ सकते है,

सम्पादकीय

देहरादून

विचार

सफलता और संघर्ष

©2023. All rights reserved 52 Garh Samachar. Developed & Design By Velametric Global. Contact: 9389394933