ताजा खबरें

New Recipe

सावधान! कहीं चंद रुपयों के लालच में साइबर ठगों का मोहरा तो नहीं बन रहा आपका बच्चा?

52 गढ़ समाचार। आज की हमारी यह विशेष रिपोर्ट उन सभी अभिभावकों के लिए है जिनके बच्चे स्कूल या कॉलेज में पढ़ते हैं। आज के डिजिटल युग में जहाँ सुविधाएँ बढ़ी हैं, वहीं साइबर अपराधों का जाल भी तेज़ी से फैल रहा है। अब साइबर ठगों ने ठगी का एक नया और खतरनाक तरीका निकाल...

‘डिजिटल इंडिया’ और उत्तराखंड का बफरिंग सच

उत्तराखंड के इन गांवों में आज भी नेटवर्क खोजने के लिए पहाड़ चढ़ना पड़ता है देहरादून: देश में 5G इंटरनेट की धूम है। हम चांद और सूरज तक पहुंच चुके हैं और शहरों में लोग बिना रुके हाई-स्पीड वीडियो देख रहे हैं। लेकिन ‘डिजिटल इंडिया’ के इस चमकते पोस्टर के पीछे एक स्याह अंधेरा भी...

52 गढ़ समाचार विशेष: उत्तराखंड में स्वरोजगार की उड़ान, जानिए सरकार की वो 6 प्रमुख योजनाएं जो बना सकती हैं आपको आत्मनिर्भर

देहरादून (52 गढ़ समाचार डेस्क): उत्तराखंड में पलायन एक गंभीर समस्या रही है, लेकिन अब पहाड़ का युवा नौकरी मांगने वाले की जगह नौकरी देने वाला बनना चाहता है। राज्य के युवाओं, महिलाओं और प्रवासियों को अपने ही गांव-कस्बे में रोजगार स्थापित करने में मदद करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कई बेहतरीन...

आपकी आवाज, आपका समाचार

गढ़वाल IG राजीव स्वरूप के नेतृत्व में बदल रही तस्वीर, हरिद्वार का ज्वालापुर सर्वश्रेष्ठ थाना बना

Table of Content

गढ़वाल आईजी राजीव स्वरूप के नेतृत्व में गढ़वाल मंडल क्षेत्र में शानदार कार्य हो रहे हैं, जब से राजीव स्वरूप ने गढ़वाल मंडल के आईजी की जिम्मेदारी संभाली है है तब से गढ़वाल मंडल के 7 जिलों में क्राइम के ग्राफ में बड़े स्तर पर कमी दर्ज की गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आईजी राजीव स्वरूप ने पूरे गढ़वाल मंडल में नशाखोरी के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चलाया है.. इसके साथ ही हर जिले में थाना स्तर पर दर्ज मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए.. जिसके बाद गढ़वाल मंडल के सभी थाना क्षेत्र में दर्ज मामलों के निस्तारण में कमी आई है.. इसी का नतीजा है कि हरिद्वार जिले के ज्वालापुर थाना क्षेत्र को अपराध और कानून व्यवस्था के मामले में बेहतर रैंकिंग में शामिल किया गया है।।

गढ़वाल आईजी राजीव स्वरूप के नेतृत्व में सिर्फ ज्वालापुर ही नहीं बल्कि कई थाना क्षेत्र में शानदार कार्य हुए हैं। इसी आधार पर भारत सरकार ने कोतवाली ज्वालापुर को अपराध नियंत्रण,बेहतर पुलिसिंग और कानून व्यवस्था के कड़े मानक के आधार पर देश के टॉप 10 थानों में शामिल किया है।

भारत सरकार की रैंकिंग के आधार पर ज्वालापुर थाने को सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन के आठ सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन में शामिल किया गया है। इस उपलब्धि के लिए सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी गढ़वाल आईजी राजीव स्वरूप ने निभाई है.. राजीव स्वरूप हरिद्वार जिले के SSP भी रह चुके हैं.. उनके कुशल नेतृत्व में ही हरिद्वार समेत तराई के क्षेत्र में पुलिस ने ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य को निभाया है.. यह पहली बार हुआ है कि हरिद्वार जैसे जिले के कोतवाली क्षेत्र जैसे संवेदनशील इलाके को सर्वश्रेष्ठ थानों में शामिल किया गया है।

बता दें कि अक्टूबर 2025 में केंद्रीय टीम द्वारा निरीक्षण के बाद, इस गौरवपूर्ण चयन के लिए प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा को उत्कृष्टता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।

Team 52 Garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरे अभी अभी

अगर आप उत्तराखंड के किसी गावं से है और अपने गाव की समस्या को प्रदेश सरकार व जनता तक लाना चाहते है तो आप हमारे ग्रुप में जुड़ सकते है,

सम्पादकीय

देहरादून

विचार

सफलता और संघर्ष

©2023. All rights reserved 52 Garh Samachar. Developed & Design By Velametric Global. Contact: 9389394933