ताजा खबरें

New Recipe

गुटबाजी की बीमारी से ग्रस्त उक्रांद

उत्तराखंड में कभी “जय पहाड़, जय पहाड़ी” के नारे की गूंज राजनीतिक बदलाव की उम्मीद जगाती थी। लेकिन इस नारे को राजनीतिक ताकत देने वाला उत्तराखंड क्रांति दल यानी उक्रांद एक बार फिर अपनी पुरानी बीमारी से जूझता नजर आ रहा है। पिछले कुछ वर्षों में पार्टी की बढ़ी सक्रियता से यह उम्मीद जरूर जगी...

तीर्थ या टूरिज्म डेस्टिनेशन? देवभूमि में आस्था के बदलते मायने

बदरीनाथ से केदारनाथ तक—आस्था के बाजार में संस्कृति का नया पैकेज कहते हैं बदरीनाथ में शंख नहीं बजता। अब आप सोचिए, जिस जगह भगवान विष्णु का प्रिय शंख भी शांत रहता है, वहां शायद मौन की क्या  कीमत होगी। किसी ने कभी सोचा होगा कि इतनी ऊंचाई पर, बर्फ से घिरे पहाड़ों के बीच, मंदिर...

मुख्यमंत्री आवास के बैरियर पर रोकी गईं महिला कांग्रेस कार्यकर्ता, भजन-कीर्तन कर जताया विरोध

देहरादून में रक्षाबंधन के मौके पर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहीं महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरियर पर रोक दिया। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ‘न्याय की राखी’ बांधने के लिए मुख्यमंत्री आवास की ओर जा रही थीं। पुलिस द्वारा आगे...

आपकी आवाज, आपका समाचार

कृषि विभाग में मंगलवार को होगा नो व्हीकल डे : कृषि मंत्री गणेश जोशी

Table of Content

प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सचिव कृषि को दूरभाष के माध्यम से निर्देशित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऊर्जा संरक्षण एवं ईंधन बचत को लेकर की गई अपील को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारने के लिए कृषि विभाग से जुड़े सभी विभागों में व्यापक स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि “मेरा भारत, मेरा योगदान” अभियान के अंतर्गत आंशिक ‘वर्क फ्रॉम होम’ प्रणाली को बढ़ावा देने तथा सप्ताह में एक दिन “नो व्हीकल डे” के दिन डिजिटल कार्यप्रणाली को बढ़ावा देकर कार्य करने के निर्देश दिए। ताकि ईंधन की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिल सके।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने निर्देश दिए कि कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि विपणन, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, उद्यान एवं फलोद्योग तथा रेशम विकास विभाग सहित समस्त संबद्ध विभागों में डिजिटल कार्यप्रणाली को प्रोत्साहित किया जाए।

विभागीय बैठकों, पत्राचार एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों में अधिकतम डिजिटल माध्यमों का उपयोग सुनिश्चित किया जाए, जिससे अनावश्यक आवागमन में कमी लाई जा सके।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी विभाग सक्रिय भूमिका निभाएं और ऊर्जा बचत को जनआंदोलन का रूप देने में सहयोग करें।

Team 52 Garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरे अभी अभी

अगर आप उत्तराखंड के किसी गावं से है और अपने गाव की समस्या को प्रदेश सरकार व जनता तक लाना चाहते है तो आप हमारे ग्रुप में जुड़ सकते है,

सम्पादकीय

देहरादून

विचार

सफलता और संघर्ष

©2023. All rights reserved 52 Garh Samachar. Developed & Design By Velametric Global. Contact: 9389394933