ताजा खबरें

New Recipe

गुटबाजी की बीमारी से ग्रस्त उक्रांद

उत्तराखंड में कभी “जय पहाड़, जय पहाड़ी” के नारे की गूंज राजनीतिक बदलाव की उम्मीद जगाती थी। लेकिन इस नारे को राजनीतिक ताकत देने वाला उत्तराखंड क्रांति दल यानी उक्रांद एक बार फिर अपनी पुरानी बीमारी से जूझता नजर आ रहा है। पिछले कुछ वर्षों में पार्टी की बढ़ी सक्रियता से यह उम्मीद जरूर जगी...

तीर्थ या टूरिज्म डेस्टिनेशन? देवभूमि में आस्था के बदलते मायने

बदरीनाथ से केदारनाथ तक—आस्था के बाजार में संस्कृति का नया पैकेज कहते हैं बदरीनाथ में शंख नहीं बजता। अब आप सोचिए, जिस जगह भगवान विष्णु का प्रिय शंख भी शांत रहता है, वहां शायद मौन की क्या  कीमत होगी। किसी ने कभी सोचा होगा कि इतनी ऊंचाई पर, बर्फ से घिरे पहाड़ों के बीच, मंदिर...

मुख्यमंत्री आवास के बैरियर पर रोकी गईं महिला कांग्रेस कार्यकर्ता, भजन-कीर्तन कर जताया विरोध

देहरादून में रक्षाबंधन के मौके पर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहीं महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरियर पर रोक दिया। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ‘न्याय की राखी’ बांधने के लिए मुख्यमंत्री आवास की ओर जा रही थीं। पुलिस द्वारा आगे...

आपकी आवाज, आपका समाचार

124 लाख की लागत से नलकूप एवं पम्पिंग कार्य का शिलान्यास, हजारों लोगों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल का लाभ

Table of Content

वार्ड नं० 38 झंडीचौड़ उत्तरी में 124 लाख की लागत से नलकूप एवं पम्पिंग कार्य का शिलान्यास, हजारों लोगों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल का लाभ

कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नं० 38 झंडीचौड़ उत्तरी में उत्तराखण्ड जल संस्थान द्वारा राज्य सेक्टर कार्यक्रम के अंतर्गत “सिगड्डी पेयजल योजना” के तहत नलकूप खनन एवं पम्पिंग कार्य का शिलान्यास संपन्न हुआ। इस महत्वाकांक्षी योजना की स्वीकृत लागत 124.00 लाख निर्धारित की गई है।

उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला तथा स्थानीय लोगों ने इस जनहितकारी योजना के लिए विधायक ऋतु खण्डूड़ी भूषण का आभार व्यक्त किया।

यह योजना झंडीचौड़ उत्तरी, झंडीचौड़ पूर्वी, झंडीचौड़ पश्चिमी, रामदयालपुर, लोकमणिपुर एवं गंदरियाखाल क्षेत्र के लगभग 4000 लोगों को स्वच्छ एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

लंबे समय से इन क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को लेकर विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, विशेषकर गर्मियों के मौसम में लोगों को पानी की कमी से जूझना पड़ता था। नलकूप एवं पम्पिंग कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था को मजबूत आधार मिलेगा और लोगों को बड़ी राहत प्राप्त होगी।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास हेतु लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

पेयजल, सड़क, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। इसी क्रम में यह पेयजल योजना क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

इससे पूर्व भी उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूड़ी भूषण द्वारा वर्ष 2022 से अब तक 10 नलकूप कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में अनेक नलकूप एवं मिनी नलकूपों को लगवाया है। जिन प्रमुख क्षेत्रों में ये कार्य हुए हैं, उनमें —

• वार्ड नं० 17 — मानपुर

• वार्ड नं० 27 — खूनीबड़

• वार्ड नं० 36 — लोकमणिपुर

• वार्ड नं० 3 — रामपुर

• वार्ड नं० 32 — देवरामपुर

• वार्ड नं० 33 — हल्दुखाता

• वार्ड नं० 30 — मोटाढ़ांग

• वार्ड नं० 34 — कण्वाश्रम

• वार्ड नं० 27 — महेंद्र नगर (मोटाढ़ांग)

• वार्ड नं० 32 — देवरामपुर (एक्ससाइज गोदाम क्षेत्र)

• वार्ड नं० 38 — झंडीचौड़ उत्तरी

शामिल हैं। इन क्षेत्रों में नलकूप एवं मिनी नलकूपों के कार्यों से हजारों लोगों को स्वच्छ एवं नियमित पेयजल सुविधा का लाभ मिल रहा है तथा क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है।

क्षेत्रवासियों ने कहा कि विधायक ऋतु खण्डूड़ी भूषण के प्रयासों से लगातार विकास कार्यों को गति मिल रही है तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह योजना भविष्य में क्षेत्र की बढ़ती आबादी को भी बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगी।

Team 52 Garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरे अभी अभी

अगर आप उत्तराखंड के किसी गावं से है और अपने गाव की समस्या को प्रदेश सरकार व जनता तक लाना चाहते है तो आप हमारे ग्रुप में जुड़ सकते है,

सम्पादकीय

देहरादून

विचार

सफलता और संघर्ष

©2023. All rights reserved 52 Garh Samachar. Developed & Design By Velametric Global. Contact: 9389394933