ताजा खबरें

New Recipe

गुटबाजी की बीमारी से ग्रस्त उक्रांद

उत्तराखंड में कभी “जय पहाड़, जय पहाड़ी” के नारे की गूंज राजनीतिक बदलाव की उम्मीद जगाती थी। लेकिन इस नारे को राजनीतिक ताकत देने वाला उत्तराखंड क्रांति दल यानी उक्रांद एक बार फिर अपनी पुरानी बीमारी से जूझता नजर आ रहा है। पिछले कुछ वर्षों में पार्टी की बढ़ी सक्रियता से यह उम्मीद जरूर जगी...

तीर्थ या टूरिज्म डेस्टिनेशन? देवभूमि में आस्था के बदलते मायने

बदरीनाथ से केदारनाथ तक—आस्था के बाजार में संस्कृति का नया पैकेज कहते हैं बदरीनाथ में शंख नहीं बजता। अब आप सोचिए, जिस जगह भगवान विष्णु का प्रिय शंख भी शांत रहता है, वहां शायद मौन की क्या  कीमत होगी। किसी ने कभी सोचा होगा कि इतनी ऊंचाई पर, बर्फ से घिरे पहाड़ों के बीच, मंदिर...

मुख्यमंत्री आवास के बैरियर पर रोकी गईं महिला कांग्रेस कार्यकर्ता, भजन-कीर्तन कर जताया विरोध

देहरादून में रक्षाबंधन के मौके पर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहीं महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरियर पर रोक दिया। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ‘न्याय की राखी’ बांधने के लिए मुख्यमंत्री आवास की ओर जा रही थीं। पुलिस द्वारा आगे...

आपकी आवाज, आपका समाचार

RA कंस्ट्रक्शन कारोबारी को बदनाम करने के लिए बनाई वीडियो,कारोबारी ने कराया मुकदमा दर्ज

Table of Content

राजधानी देहरादून में एक कंस्ट्रक्शन कारोबारी को जान से मारने की धमकी, बदनाम करने और अवैध धन वसूली के गंभीर आरोप सामने आए हैं। पीड़ित की तहरीर पर डालनवाला कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 

एफआईआर के अनुसार शिकायतकर्ता राजेन्द्र अग्रवाल, जो आर.ए. कंस्ट्रक्शन फर्म के पार्टनर ने आरोप लगाया है कि कुछ समय से व्यौम शर्मा नाम के व्यक्ति द्वारा उन्हें लगातार धमकाया जा रहा है। आरोप है कि व्यौम शर्मा स्वयं को रियल एस्टेट कमीशन एजेंट बताकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से शिकायतकर्ता और उनकी फर्म की छवि को नुकसान पहुँचाने की कोशिश कर रहा है।

शिकायत में कहा गया है कि आरोपी द्वारा व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया माध्यमों से आपत्तिजनक, अपमानजनक और धमकी भरे संदेश भेजे गए। इतना ही नहीं, आरोपी द्वारा एक करोड़ रुपये की अवैध धन वसूली की मांग किए जाने तथा रकम न देने पर जान से मारने, व्यापार चौपट करने और सोशल मीडिया पर झूठे आरोप फैलाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

पीड़ित का कहना है कि आरोपी द्वारा भेजे गए संदेशों और वीडियो क्लिप्स के स्क्रीनशॉट उनके पास मौजूद हैं, जिन्हें साक्ष्य के तौर पर पुलिस को सौंपा गया है। शिकायतकर्ता अग्रवाल ने यह भी आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर लगातार दुष्प्रचार किए जाने से उनकी सामाजिक छवि और व्यावसायिक प्रतिष्ठा को गंभीर नुकसान पहुँच रहा है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी l

Team 52 Garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरे अभी अभी

अगर आप उत्तराखंड के किसी गावं से है और अपने गाव की समस्या को प्रदेश सरकार व जनता तक लाना चाहते है तो आप हमारे ग्रुप में जुड़ सकते है,

सम्पादकीय

देहरादून

विचार

सफलता और संघर्ष

©2023. All rights reserved 52 Garh Samachar. Developed & Design By Velametric Global. Contact: 9389394933