ताजा खबरें

New Recipe

सावधान! कहीं चंद रुपयों के लालच में साइबर ठगों का मोहरा तो नहीं बन रहा आपका बच्चा?

52 गढ़ समाचार। आज की हमारी यह विशेष रिपोर्ट उन सभी अभिभावकों के लिए है जिनके बच्चे स्कूल या कॉलेज में पढ़ते हैं। आज के डिजिटल युग में जहाँ सुविधाएँ बढ़ी हैं, वहीं साइबर अपराधों का जाल भी तेज़ी से फैल रहा है। अब साइबर ठगों ने ठगी का एक नया और खतरनाक तरीका निकाल...

‘डिजिटल इंडिया’ और उत्तराखंड का बफरिंग सच

उत्तराखंड के इन गांवों में आज भी नेटवर्क खोजने के लिए पहाड़ चढ़ना पड़ता है देहरादून: देश में 5G इंटरनेट की धूम है। हम चांद और सूरज तक पहुंच चुके हैं और शहरों में लोग बिना रुके हाई-स्पीड वीडियो देख रहे हैं। लेकिन ‘डिजिटल इंडिया’ के इस चमकते पोस्टर के पीछे एक स्याह अंधेरा भी...

52 गढ़ समाचार विशेष: उत्तराखंड में स्वरोजगार की उड़ान, जानिए सरकार की वो 6 प्रमुख योजनाएं जो बना सकती हैं आपको आत्मनिर्भर

देहरादून (52 गढ़ समाचार डेस्क): उत्तराखंड में पलायन एक गंभीर समस्या रही है, लेकिन अब पहाड़ का युवा नौकरी मांगने वाले की जगह नौकरी देने वाला बनना चाहता है। राज्य के युवाओं, महिलाओं और प्रवासियों को अपने ही गांव-कस्बे में रोजगार स्थापित करने में मदद करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कई बेहतरीन...

आपकी आवाज, आपका समाचार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘मुख्य सेवक सदन’ में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ किया संवाद

Table of Content

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सेवक सदन में आयोजित प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारी संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर उन्होंने संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार और संगठन के बीच सशक्त समन्वय ही सुशासन की आधारशिला है। उन्होंने पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे सरकार की योजनाओं को अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ। उन्होंने यह भी कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सतत संवाद एवं फीडबैक आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों के सुझाव भी सुने तथा संगठन की मजबूती के लिए समर्पण, अनुशासन और टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि राज्य के समग्र विकास के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा, तभी सबका साथ सबका विकास की परिकल्पना साकार हो सकेगी।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं के सहयोग से राज्य विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने का लक्ष्य शीघ्र ही प्राप्त किया जाएगा।

 

Team 52 Garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरे अभी अभी

अगर आप उत्तराखंड के किसी गावं से है और अपने गाव की समस्या को प्रदेश सरकार व जनता तक लाना चाहते है तो आप हमारे ग्रुप में जुड़ सकते है,

सम्पादकीय

देहरादून

विचार

सफलता और संघर्ष

©2023. All rights reserved 52 Garh Samachar. Developed & Design By Velametric Global. Contact: 9389394933