ताजा खबरें

New Recipe

सावधान! कहीं चंद रुपयों के लालच में साइबर ठगों का मोहरा तो नहीं बन रहा आपका बच्चा?

52 गढ़ समाचार। आज की हमारी यह विशेष रिपोर्ट उन सभी अभिभावकों के लिए है जिनके बच्चे स्कूल या कॉलेज में पढ़ते हैं। आज के डिजिटल युग में जहाँ सुविधाएँ बढ़ी हैं, वहीं साइबर अपराधों का जाल भी तेज़ी से फैल रहा है। अब साइबर ठगों ने ठगी का एक नया और खतरनाक तरीका निकाल...

‘डिजिटल इंडिया’ और उत्तराखंड का बफरिंग सच

उत्तराखंड के इन गांवों में आज भी नेटवर्क खोजने के लिए पहाड़ चढ़ना पड़ता है देहरादून: देश में 5G इंटरनेट की धूम है। हम चांद और सूरज तक पहुंच चुके हैं और शहरों में लोग बिना रुके हाई-स्पीड वीडियो देख रहे हैं। लेकिन ‘डिजिटल इंडिया’ के इस चमकते पोस्टर के पीछे एक स्याह अंधेरा भी...

52 गढ़ समाचार विशेष: उत्तराखंड में स्वरोजगार की उड़ान, जानिए सरकार की वो 6 प्रमुख योजनाएं जो बना सकती हैं आपको आत्मनिर्भर

देहरादून (52 गढ़ समाचार डेस्क): उत्तराखंड में पलायन एक गंभीर समस्या रही है, लेकिन अब पहाड़ का युवा नौकरी मांगने वाले की जगह नौकरी देने वाला बनना चाहता है। राज्य के युवाओं, महिलाओं और प्रवासियों को अपने ही गांव-कस्बे में रोजगार स्थापित करने में मदद करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कई बेहतरीन...

आपकी आवाज, आपका समाचार

हरिद्वार में श्री वैश्य बंधु समाज एवं महिला विंग का वार्षिक उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समा

Table of Content

हरिद्वार में वेश्य बन्धु समाज ( मध्य क्षेत्र) एवं महिला विंग हरिद्वार ने वार्षिक उत्सव पर किया आयोजन, सास्कृतिक कार्यक्रम में धार्मिक , राजस्थानी व गढ़वाली नृत्य की प्रस्तुति ने बंधा समा।

हरिद्वार: वेश्य बन्धु समाज ( मध्य क्षेत्र) एवं महिला विंग हरिद्वार ने मिलन समारोह को हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण धार्मिक, गढ़वाली, कुमाउनी, राजस्थानी, हरियाणा व अनेको थीम रही, जिसमें सभी महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मनमोहक नृत्य, गीत-संगीत और तरह-तरह के रोचक खेलों ने माहौल को जीवंत बना दिया।

वैश्य समाज की महिला विंग के द्वारा एक भव्य आयोजन किया गया जिसमें अनेक तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। हर वर्ग की महिला ने सांस्कृतिक नृत्य में प्रतिभाग लिया।

9 देवी जी के रूप की प्रस्तुति ने समा बाँध दिया, प्रस्तुति में नाट्य कार्यक्रम के प्रारूप में 9 देवी जी रूपो को बड़ी सरलता के साथ प्रस्तुत किया गया। 9 देवी जी का मंचन कर धार्मिक रंग बिखेर कर सभी को रोमांचित कर दिया।

मंच संचालन प्राची अग्रवाल द्वारा किया गया। पूरे कार्यक्रम में महिला शक्ति और आपसी एकता की झलक देखने को मिली। सभी सदस्यों ने स्थापना दिवस को यादगार बनाते हुए भविष्य में भी समाज और महिला विंग को ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

अध्यक्ष ललितेश गुप्ता ने प्रोग्राम का श्रेय सभी महिलाओं को देते हुए कहा कि हम आगे भी ऐसे ही समाज के हित मे कार्य करते रहेंगे।

 

 

 

 

Team 52 Garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरे अभी अभी

अगर आप उत्तराखंड के किसी गावं से है और अपने गाव की समस्या को प्रदेश सरकार व जनता तक लाना चाहते है तो आप हमारे ग्रुप में जुड़ सकते है,

सम्पादकीय

देहरादून

विचार

सफलता और संघर्ष

©2023. All rights reserved 52 Garh Samachar. Developed & Design By Velametric Global. Contact: 9389394933