ताजा खबरें

New Recipe

गुटबाजी की बीमारी से ग्रस्त उक्रांद

उत्तराखंड में कभी “जय पहाड़, जय पहाड़ी” के नारे की गूंज राजनीतिक बदलाव की उम्मीद जगाती थी। लेकिन इस नारे को राजनीतिक ताकत देने वाला उत्तराखंड क्रांति दल यानी उक्रांद एक बार फिर अपनी पुरानी बीमारी से जूझता नजर आ रहा है। पिछले कुछ वर्षों में पार्टी की बढ़ी सक्रियता से यह उम्मीद जरूर जगी...

तीर्थ या टूरिज्म डेस्टिनेशन? देवभूमि में आस्था के बदलते मायने

बदरीनाथ से केदारनाथ तक—आस्था के बाजार में संस्कृति का नया पैकेज कहते हैं बदरीनाथ में शंख नहीं बजता। अब आप सोचिए, जिस जगह भगवान विष्णु का प्रिय शंख भी शांत रहता है, वहां शायद मौन की क्या  कीमत होगी। किसी ने कभी सोचा होगा कि इतनी ऊंचाई पर, बर्फ से घिरे पहाड़ों के बीच, मंदिर...

मुख्यमंत्री आवास के बैरियर पर रोकी गईं महिला कांग्रेस कार्यकर्ता, भजन-कीर्तन कर जताया विरोध

देहरादून में रक्षाबंधन के मौके पर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहीं महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरियर पर रोक दिया। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ‘न्याय की राखी’ बांधने के लिए मुख्यमंत्री आवास की ओर जा रही थीं। पुलिस द्वारा आगे...

आपकी आवाज, आपका समाचार

कानून को अपने हाथ में लेने वाले अभियुक्तों को दून पुलिस ने पढाया कानून का पाठ

Table of Content

ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत काले की ढाल में पर्यटकों से मारपीट के प्रकरण में 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

प्रकरण में प्रकाश आये अन्य वांछितों की गिरफ्तारी के किये जा रहे प्रयास

सतवीर पुत्र देवा सिंह निवासी ग्राम बुच्ची, थाना पुण्ड्री, जनपद कैथल (हरियाणा) द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर एक लिखित तहरीर दी कि वादी अपने साथियों के साथ वाहन संख्या एचआर- 08-एएल-9393 (हुन्डई वेन्यू) से ऋषिकेश घूमने आया था।

इसी दौरान काले की ढाल क्षेत्र में एक महिला से हुई गलतफहमी के उपरांत मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई, जिसके बाद कुछ व्यक्तियों द्वारा वादी एवं उसके साथियों के साथ मारपीट की गई। घटना में वादी पक्ष के लोगों को चोटें आईं तथा उनके वाहन को भी क्षतिग्रस्त किया गया। तहरीर के आधार पर थाना ऋषिकेश पर मु0अ0सं0 209/2026 धारा 109(1)/191(2)/117(2)/351(3)/352/324(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा प्रकरण में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कोतवाली ऋषिकेश पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये, जिस पर पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी/ पतारसी करते हुए तथा स्थानीय व्यक्तियों से प्राप्त सूचना के आधार पर प्रकरण में शामिल अभियुक्तों के संबंध में जानकारियां एकत्रित की गयी तथा प्राप्त जानकारी व मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आज दिनांक 22-05-26 को भरत विहार ट्रक यूनियन पार्किंग क्षेत्र में दबिश देकर घटना में शामिल 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

घटना में शामिल अन्य नामजद एवं अज्ञात अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए दबिशे दी जा रही हैं।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

1- अशोक थापा पुत्र स्व० नरबहादुर, निवासी गली नं०- 02, काले की ढाल,आईडीपीएल, थाना ऋषिकेश।

2- नरेश कश्यप पुत्र स्व० नत्थू सिंह, निवासी काले की ढाल, आईडीपीएल, थाना ऋषिकेश।

पुलिस टीम :-

01: उ0नि0 निखिलेश सिंह बिष्ट

02: का0 दिनेश महर

03: का0 तेजपाल

04: कां0 चालक जयवीर

05: का0 विकास राणा

06: का0 आशुतोष

Team 52 Garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरे अभी अभी

अगर आप उत्तराखंड के किसी गावं से है और अपने गाव की समस्या को प्रदेश सरकार व जनता तक लाना चाहते है तो आप हमारे ग्रुप में जुड़ सकते है,

सम्पादकीय

देहरादून

विचार

सफलता और संघर्ष

©2023. All rights reserved 52 Garh Samachar. Developed & Design By Velametric Global. Contact: 9389394933