ताजा खबरें

New Recipe

सावधान! कहीं चंद रुपयों के लालच में साइबर ठगों का मोहरा तो नहीं बन रहा आपका बच्चा?

52 गढ़ समाचार। आज की हमारी यह विशेष रिपोर्ट उन सभी अभिभावकों के लिए है जिनके बच्चे स्कूल या कॉलेज में पढ़ते हैं। आज के डिजिटल युग में जहाँ सुविधाएँ बढ़ी हैं, वहीं साइबर अपराधों का जाल भी तेज़ी से फैल रहा है। अब साइबर ठगों ने ठगी का एक नया और खतरनाक तरीका निकाल...

‘डिजिटल इंडिया’ और उत्तराखंड का बफरिंग सच

उत्तराखंड के इन गांवों में आज भी नेटवर्क खोजने के लिए पहाड़ चढ़ना पड़ता है देहरादून: देश में 5G इंटरनेट की धूम है। हम चांद और सूरज तक पहुंच चुके हैं और शहरों में लोग बिना रुके हाई-स्पीड वीडियो देख रहे हैं। लेकिन ‘डिजिटल इंडिया’ के इस चमकते पोस्टर के पीछे एक स्याह अंधेरा भी...

52 गढ़ समाचार विशेष: उत्तराखंड में स्वरोजगार की उड़ान, जानिए सरकार की वो 6 प्रमुख योजनाएं जो बना सकती हैं आपको आत्मनिर्भर

देहरादून (52 गढ़ समाचार डेस्क): उत्तराखंड में पलायन एक गंभीर समस्या रही है, लेकिन अब पहाड़ का युवा नौकरी मांगने वाले की जगह नौकरी देने वाला बनना चाहता है। राज्य के युवाओं, महिलाओं और प्रवासियों को अपने ही गांव-कस्बे में रोजगार स्थापित करने में मदद करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कई बेहतरीन...

आपकी आवाज, आपका समाचार

एसएसपी दून की सटीक रणनीति से 10 हज़ार के ईनामी अभियुक्त आया दून पुलिस की गिरफ्त में

Table of Content

ऑपरेशन प्रहार के तहत दहेज हत्या में वांछित इनामी अभियुक्त को पुलिस ने बिहार से किया गिरफ्तार

घटना के बाद से ही अभियुक्त लगातार चल रहा था फरार

अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा उस पर 10 हजार रूपये का ईनाम किया था घोषित

आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के साथ- साथ ईनामी/वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु सम्पूर्ण राज्य में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए है, जिस पर वांछित/ईनामी अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर टीमें गठित की गई है।

दिलीप पुत्र स्व0 सुरेंद्र निवासी 15 रेस्ट कैंप, मद्रासी कॉलोनी, देहरादून ने थाना नेहरू कॉलोनी पर तहरीर देकर अवगत कराया की उनकी बहन पूजा के साथ उसका पति बिरजू पुत्र चमेली राम दहेज़ के लिये परेशान व मारपीट करता था, जिस कारण वादी की बहन ने दिनांक 09/12/25 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी।

वादी की तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर पंजीकृत मु0अ0स0-24/26 धारा 80(2) BNS किया गया था, जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा की जा रही थी।

उक्त अभियोग में अभियुक्त बिरजू घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार उसके सभी संभावित ठिकानों पर दबिशें दी जा रही थी, पर अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचते हुए लगातार ठिकाने बदल रहा था।

प्रकरण की संवेदनशीलता तथा अभियुक्त के लगातार फरार चलने पर एसएसपी देहरादून द्वारा उस पर 10000/- का ईनाम घोषित करते हुए थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे।

जिस पर नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा अभियुक्त के संबंध में सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, साथ ही सर्विलांस व अन्य माध्यमों से भी अभियुक्त के संबंध में जानकारी एकत्रित की गयी तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकरण में वांछित चल रहे ईनामी अभियुक्त बिरजू पुत्र चमेली राम निवासी ग्राम अमाही, पो0ओ0- अहिलवार, थाना बरौल, जनपद दरभंगा बिहार को दिनांक 17-05-26 को ग्राम अमाही, थाना बरौल, जनपद दरभंगा, बिहार से गिरफ्तार किया गया, जिसका न्यायालय से ट्रांसिट रिमांड प्राप्त कर अभियुक्त को देहरादून लाया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त :-

1- बिरजू पुत्र चमेली राम निवासी ग्राम- अमाही, पो0ओ0- अहिलवार, थाना बरौल, जनपद दरभंगा, बिहार

पुलिस टीम :-

1- धनीराम पुरोहित, चौकी प्रभारी फव्वारा चौक

2- श्रीकांत ध्यानी

3- विनोद बचकोटी

Team 52 Garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरे अभी अभी

अगर आप उत्तराखंड के किसी गावं से है और अपने गाव की समस्या को प्रदेश सरकार व जनता तक लाना चाहते है तो आप हमारे ग्रुप में जुड़ सकते है,

सम्पादकीय

देहरादून

विचार

सफलता और संघर्ष

©2023. All rights reserved 52 Garh Samachar. Developed & Design By Velametric Global. Contact: 9389394933