ताजा खबरें

New Recipe

सावधान! कहीं चंद रुपयों के लालच में साइबर ठगों का मोहरा तो नहीं बन रहा आपका बच्चा?

52 गढ़ समाचार। आज की हमारी यह विशेष रिपोर्ट उन सभी अभिभावकों के लिए है जिनके बच्चे स्कूल या कॉलेज में पढ़ते हैं। आज के डिजिटल युग में जहाँ सुविधाएँ बढ़ी हैं, वहीं साइबर अपराधों का जाल भी तेज़ी से फैल रहा है। अब साइबर ठगों ने ठगी का एक नया और खतरनाक तरीका निकाल...

‘डिजिटल इंडिया’ और उत्तराखंड का बफरिंग सच

उत्तराखंड के इन गांवों में आज भी नेटवर्क खोजने के लिए पहाड़ चढ़ना पड़ता है देहरादून: देश में 5G इंटरनेट की धूम है। हम चांद और सूरज तक पहुंच चुके हैं और शहरों में लोग बिना रुके हाई-स्पीड वीडियो देख रहे हैं। लेकिन ‘डिजिटल इंडिया’ के इस चमकते पोस्टर के पीछे एक स्याह अंधेरा भी...

52 गढ़ समाचार विशेष: उत्तराखंड में स्वरोजगार की उड़ान, जानिए सरकार की वो 6 प्रमुख योजनाएं जो बना सकती हैं आपको आत्मनिर्भर

देहरादून (52 गढ़ समाचार डेस्क): उत्तराखंड में पलायन एक गंभीर समस्या रही है, लेकिन अब पहाड़ का युवा नौकरी मांगने वाले की जगह नौकरी देने वाला बनना चाहता है। राज्य के युवाओं, महिलाओं और प्रवासियों को अपने ही गांव-कस्बे में रोजगार स्थापित करने में मदद करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कई बेहतरीन...

आपकी आवाज, आपका समाचार

चंपावत गैंगरेप कांड के विरोध में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग

Table of Content

आज कैंट विधानसभा के यमुना कॉलोनी चौक, चकराता रोड पर उत्तराखंड में युवा कांग्रेस नेता रितेश छेत्री के संयोजन में प्रदेश में लगातार बढ़ते महिला अपराधों और चंपावत की शर्मनाक सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में राज्य सरकार का पुतला दहन किया गया।

इस दौरान उत्तराखंड कांग्रेस के युवा नेता रितेश छेत्री एवं मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।

रितेश छेत्री ने कहा कि देवभूमि एक बार फिर शर्मसार हुई है।

अंकिता भंडारी को तीन साल बाद भी न्याय नहीं मिला

और अब मुख्यमंत्री की अपनी विधानसभा चंपावत में 16 वर्षीय बेटी के साथ दरिंदगी रूह कंपा देने वाली घटना है।

जब मुख्यमंत्री की अपनी विधानसभा में ही बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं,

तो पूरे प्रदेश की स्थिति क्या होगी?

गरिमा ने कहा कि चंपावत की घटना ने पूरे उत्तराखंड को शर्मसार किया है। सत्ता से जुड़े लोगों के नाम लगातार गंभीर अपराधों में सामने आना बेहद चिंताजनक है।

महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा करने में विफल मुख्यमंत्री को नैतिक आधार पर तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। दसौनी ने सत्ता रूढ़ दल की महिला नेत्रियों जिन्होंने पूरे प्रकरण पर चुप्पी साध ली है उनसे सवाल किया कि क्या यही है भाजपा का नारी शक्ति वंदन ? और कहां गई बात-बात पर प्रेस वार्ता करने वाली भाजपा की महिला नेत्रियां?

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को “देवभूमि” कहने वाली भाजपा सरकार के राज में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। कांग्रेस पार्टी पीड़िता को न्याय दिलाने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

पुतला दहन के दौरान मुख्यमंत्री इस्तीफा दो,

बहन बेटियों के साथ अत्याचार नहीं सहेंगे के नारे गूंजते रहे।

 

Team 52 Garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरे अभी अभी

अगर आप उत्तराखंड के किसी गावं से है और अपने गाव की समस्या को प्रदेश सरकार व जनता तक लाना चाहते है तो आप हमारे ग्रुप में जुड़ सकते है,

सम्पादकीय

देहरादून

विचार

सफलता और संघर्ष

©2023. All rights reserved 52 Garh Samachar. Developed & Design By Velametric Global. Contact: 9389394933