ताजा खबरें

New Recipe

गुटबाजी की बीमारी से ग्रस्त उक्रांद

उत्तराखंड में कभी “जय पहाड़, जय पहाड़ी” के नारे की गूंज राजनीतिक बदलाव की उम्मीद जगाती थी। लेकिन इस नारे को राजनीतिक ताकत देने वाला उत्तराखंड क्रांति दल यानी उक्रांद एक बार फिर अपनी पुरानी बीमारी से जूझता नजर आ रहा है। पिछले कुछ वर्षों में पार्टी की बढ़ी सक्रियता से यह उम्मीद जरूर जगी...

तीर्थ या टूरिज्म डेस्टिनेशन? देवभूमि में आस्था के बदलते मायने

बदरीनाथ से केदारनाथ तक—आस्था के बाजार में संस्कृति का नया पैकेज कहते हैं बदरीनाथ में शंख नहीं बजता। अब आप सोचिए, जिस जगह भगवान विष्णु का प्रिय शंख भी शांत रहता है, वहां शायद मौन की क्या  कीमत होगी। किसी ने कभी सोचा होगा कि इतनी ऊंचाई पर, बर्फ से घिरे पहाड़ों के बीच, मंदिर...

मुख्यमंत्री आवास के बैरियर पर रोकी गईं महिला कांग्रेस कार्यकर्ता, भजन-कीर्तन कर जताया विरोध

देहरादून में रक्षाबंधन के मौके पर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहीं महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरियर पर रोक दिया। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ‘न्याय की राखी’ बांधने के लिए मुख्यमंत्री आवास की ओर जा रही थीं। पुलिस द्वारा आगे...

आपकी आवाज, आपका समाचार

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रथम महिला गुरमीत कौर ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया

Table of Content

रेकिट और प्लान इंडिया के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में लोक भवन में निवासरत परिवारों लिए स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई।

गुरमीत कौर ने महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि एक स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार और समाज की नींव रखती है। उन्होंने बच्चों के पोषण, स्वच्छता एवं नियमित स्वास्थ्य जांच को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

प्रथम महिला ने स्वच्छता और स्वास्थ्य के संबंध पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित हाथ धोना, स्वच्छ जल का उपयोग तथा अपने आस-पास की साफ-सफाई बनाए रखना जैसी सरल आदतें अनेक बीमारियों से बचाव में सहायक होती हैं।

उन्होंने इसे व्यक्तिगत के साथ-साथ सामुदायिक उत्तरदायित्व बताते हुए सभी नागरिकों से इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।

उन्होंने “डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया” जैसे जन-जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहलें स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

उन्होंने अभियान से जुड़े सभी संगठनों एवं टीम डीबीएसआई को इस सराहनीय प्रयास के लिए बधाई दी। इस अवसर पर विभिन्न खेल एवं प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

 

 

 

Team 52 Garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरे अभी अभी

अगर आप उत्तराखंड के किसी गावं से है और अपने गाव की समस्या को प्रदेश सरकार व जनता तक लाना चाहते है तो आप हमारे ग्रुप में जुड़ सकते है,

सम्पादकीय

देहरादून

विचार

सफलता और संघर्ष

©2023. All rights reserved 52 Garh Samachar. Developed & Design By Velametric Global. Contact: 9389394933