ताजा खबरें

New Recipe

सावधान! कहीं चंद रुपयों के लालच में साइबर ठगों का मोहरा तो नहीं बन रहा आपका बच्चा?

52 गढ़ समाचार। आज की हमारी यह विशेष रिपोर्ट उन सभी अभिभावकों के लिए है जिनके बच्चे स्कूल या कॉलेज में पढ़ते हैं। आज के डिजिटल युग में जहाँ सुविधाएँ बढ़ी हैं, वहीं साइबर अपराधों का जाल भी तेज़ी से फैल रहा है। अब साइबर ठगों ने ठगी का एक नया और खतरनाक तरीका निकाल...

‘डिजिटल इंडिया’ और उत्तराखंड का बफरिंग सच

उत्तराखंड के इन गांवों में आज भी नेटवर्क खोजने के लिए पहाड़ चढ़ना पड़ता है देहरादून: देश में 5G इंटरनेट की धूम है। हम चांद और सूरज तक पहुंच चुके हैं और शहरों में लोग बिना रुके हाई-स्पीड वीडियो देख रहे हैं। लेकिन ‘डिजिटल इंडिया’ के इस चमकते पोस्टर के पीछे एक स्याह अंधेरा भी...

52 गढ़ समाचार विशेष: उत्तराखंड में स्वरोजगार की उड़ान, जानिए सरकार की वो 6 प्रमुख योजनाएं जो बना सकती हैं आपको आत्मनिर्भर

देहरादून (52 गढ़ समाचार डेस्क): उत्तराखंड में पलायन एक गंभीर समस्या रही है, लेकिन अब पहाड़ का युवा नौकरी मांगने वाले की जगह नौकरी देने वाला बनना चाहता है। राज्य के युवाओं, महिलाओं और प्रवासियों को अपने ही गांव-कस्बे में रोजगार स्थापित करने में मदद करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कई बेहतरीन...

आपकी आवाज, आपका समाचार

राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए कंट्रोल रूम में वरिष्ठ नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक

Table of Content

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 4 एवं 5 जून को प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून स्थित कंट्रोल रूम में वरिष्ठ नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं कंट्रोल रूम प्रभारी नवीन जोशी के नेतृत्व में दौरे की सभी व्यवस्थाओं, जनसंपर्क अभियान, कार्यकर्ताओं की भागीदारी तथा कार्यक्रमों के सफल संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए नवीन जोशी ने कहा कि राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा प्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा में आयोजित होने वाली जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम के माध्यम से राज्य के सभी वरिष्ठ नेताओं, जिला अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, फ्रंटल संगठनों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क किया जा रहा है।

नवीन जोशी ने कहा कि राहुल गांधी का कार्यक्रम जनता के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी अल्मोड़ा में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा पौड़ी जनपद में पूर्व सैनिकों के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसमें सैनिकों एवं उनके परिवारों से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी।

वहीं देहरादून में राहुल गांधी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं संगठन के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर आगामी राजनीतिक रणनीति पर विचार-विमर्श करेंगे।

प्रदेश महामंत्री मनीष सिंह नागपाल ने कहा कि कांग्रेस संगठन बूथ स्तर तक सक्रिय है और प्रत्येक जिले में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि राहुल गांधी के कार्यक्रमों में अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ेगा।

प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत ने कहा कि राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा कांग्रेस संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटे हुए हैं तथा उत्तराखंड की जनसभा ऐतिहासिक जनसमर्थन का नया अध्याय लिखेगी।

प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा देश के युवाओं, किसानों, महिलाओं, पूर्व सैनिकों एवं आम जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तराखंड में आयोजित सभी कार्यक्रमों में जनता की व्यापक भागीदारी होगी और यह दौरा कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

बैठक के दौरान कंट्रोल रूम से प्रदेशभर के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं संगठन पदाधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई।

सभी नेताओं ने एक स्वर में विश्वास व्यक्त किया कि राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा पूर्णतः सफल रहेगा तथा अल्मोड़ा की जनसभा ऐतिहासिक जनसमर्थन का नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।

 

 

Team 52 Garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरे अभी अभी

अगर आप उत्तराखंड के किसी गावं से है और अपने गाव की समस्या को प्रदेश सरकार व जनता तक लाना चाहते है तो आप हमारे ग्रुप में जुड़ सकते है,

सम्पादकीय

देहरादून

विचार

सफलता और संघर्ष

©2023. All rights reserved 52 Garh Samachar. Developed & Design By Velametric Global. Contact: 9389394933