ताजा खबरें

New Recipe

सावधान! कहीं चंद रुपयों के लालच में साइबर ठगों का मोहरा तो नहीं बन रहा आपका बच्चा?

52 गढ़ समाचार। आज की हमारी यह विशेष रिपोर्ट उन सभी अभिभावकों के लिए है जिनके बच्चे स्कूल या कॉलेज में पढ़ते हैं। आज के डिजिटल युग में जहाँ सुविधाएँ बढ़ी हैं, वहीं साइबर अपराधों का जाल भी तेज़ी से फैल रहा है। अब साइबर ठगों ने ठगी का एक नया और खतरनाक तरीका निकाल...

‘डिजिटल इंडिया’ और उत्तराखंड का बफरिंग सच

उत्तराखंड के इन गांवों में आज भी नेटवर्क खोजने के लिए पहाड़ चढ़ना पड़ता है देहरादून: देश में 5G इंटरनेट की धूम है। हम चांद और सूरज तक पहुंच चुके हैं और शहरों में लोग बिना रुके हाई-स्पीड वीडियो देख रहे हैं। लेकिन ‘डिजिटल इंडिया’ के इस चमकते पोस्टर के पीछे एक स्याह अंधेरा भी...

52 गढ़ समाचार विशेष: उत्तराखंड में स्वरोजगार की उड़ान, जानिए सरकार की वो 6 प्रमुख योजनाएं जो बना सकती हैं आपको आत्मनिर्भर

देहरादून (52 गढ़ समाचार डेस्क): उत्तराखंड में पलायन एक गंभीर समस्या रही है, लेकिन अब पहाड़ का युवा नौकरी मांगने वाले की जगह नौकरी देने वाला बनना चाहता है। राज्य के युवाओं, महिलाओं और प्रवासियों को अपने ही गांव-कस्बे में रोजगार स्थापित करने में मदद करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कई बेहतरीन...

आपकी आवाज, आपका समाचार

वन विकास निगम कर्मचारी संगठन के चुनाव सम्पन्न, प्रेम सिंह चौहान बने प्रांतीय अध्यक्ष

Table of Content

सुनील कुमार पुंडीर महामंत्री निर्वाचित, पूरी कार्यकारिणी सर्वसम्मति से चुनी गई

उत्तराखण्ड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन के प्रांतीय चुनाव रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो गए। चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी सूर्य प्रकाश राणाकोटि की देखरेख में सम्पन्न हुई, जबकि चुनाव अधिकारी के रूप में नन्द लाल जोशी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

चुनाव के दौरान राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और अनुशासित तरीके से सम्पन्न कराई गई।

इस चुनाव की खास बात यह रही कि संगठन की पूरी कार्यकारिणी सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई, जिससे कर्मचारियों के बीच संगठन के प्रति विश्वास और एकजुटता स्पष्ट दिखाई दी।

घोषित परिणाम के अनुसार प्रेम सिंह चौहान को उत्तराखण्ड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन का प्रांतीय अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया, जबकि सुनील कुमार पुंडीर को प्रांतीय महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अलावा बुद्धि सिंह राणा वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने हैं। उपाध्यक्ष पद पर महेन्द्र सिंह गेडा, ललित चन्द जोशी, ध्यान सिंह अधिकारी और रणजीत सिंह रावत निर्वाचित हुए। संगठन के कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी श्याम सिंह तोमर को दी गई है।

वहीं सौरभ पाण्डे उप महामंत्री, सुरेन्द्र कुमार और सुन्द राम जिन्टा संयुक्त मंत्री चुने गए हैं। संगठन मंत्री पद पर विवेक नैथानी और बीर सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संगठन की गतिविधियों और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से मीडिया तक पहुंचाने के लिए कीरत सिंह नेगी, बिरेन्द्र सिंह रावत, राकेश ध्यानी और दीपक सिंह को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष प्रेम सिंह चौहान ने कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाते हुए उनके समाधान के लिए प्रबंधन और सरकार से लगातार संवाद किया जाएगा।

वहीं महामंत्री सुनील कुमार पुंडीर ने कहा कि कर्मचारियों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और संगठन कर्मचारियों के अधिकारों तथा समस्याओं के समाधान के लिए मजबूती से कार्य करता रहेगा।

चुनाव अधिकारियों ने भी पूरी प्रक्रिया के शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर संतोष व्यक्त किया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद कर्मचारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और सभी ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।

Team 52 Garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरे अभी अभी

अगर आप उत्तराखंड के किसी गावं से है और अपने गाव की समस्या को प्रदेश सरकार व जनता तक लाना चाहते है तो आप हमारे ग्रुप में जुड़ सकते है,

सम्पादकीय

देहरादून

विचार

सफलता और संघर्ष

©2023. All rights reserved 52 Garh Samachar. Developed & Design By Velametric Global. Contact: 9389394933