ताजा खबरें

New Recipe

गुटबाजी की बीमारी से ग्रस्त उक्रांद

उत्तराखंड में कभी “जय पहाड़, जय पहाड़ी” के नारे की गूंज राजनीतिक बदलाव की उम्मीद जगाती थी। लेकिन इस नारे को राजनीतिक ताकत देने वाला उत्तराखंड क्रांति दल यानी उक्रांद एक बार फिर अपनी पुरानी बीमारी से जूझता नजर आ रहा है। पिछले कुछ वर्षों में पार्टी की बढ़ी सक्रियता से यह उम्मीद जरूर जगी...

तीर्थ या टूरिज्म डेस्टिनेशन? देवभूमि में आस्था के बदलते मायने

बदरीनाथ से केदारनाथ तक—आस्था के बाजार में संस्कृति का नया पैकेज कहते हैं बदरीनाथ में शंख नहीं बजता। अब आप सोचिए, जिस जगह भगवान विष्णु का प्रिय शंख भी शांत रहता है, वहां शायद मौन की क्या  कीमत होगी। किसी ने कभी सोचा होगा कि इतनी ऊंचाई पर, बर्फ से घिरे पहाड़ों के बीच, मंदिर...

मुख्यमंत्री आवास के बैरियर पर रोकी गईं महिला कांग्रेस कार्यकर्ता, भजन-कीर्तन कर जताया विरोध

देहरादून में रक्षाबंधन के मौके पर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहीं महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरियर पर रोक दिया। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ‘न्याय की राखी’ बांधने के लिए मुख्यमंत्री आवास की ओर जा रही थीं। पुलिस द्वारा आगे...

आपकी आवाज, आपका समाचार

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की भेंट

Table of Content

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में आज बीजापुर गेस्ट हाउस में उत्तराखंड के रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट कर उनका उत्तराखंड आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को प्रथम विश्व युद्ध के महानायक एवं गढ़वाल राइफल्स के वीर योद्धा गब्बर सिंह नेगी की स्मृति से जुड़ा स्मृति चिन्ह भेंट कर उत्तराखंड की गौरवशाली सैन्य परंपरा से अवगत कराया।

भेंटवार्ता के दौरान पूर्व सैनिकों एवं सैन्य अधिकारियों ने उत्तराखंड की वीरभूमि की सैन्य विरासत, पूर्व सैनिकों के कल्याण तथा राष्ट्र निर्माण में सैनिकों के योगदान से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पूर्व सैनिकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा और अखंडता बनाए रखने में सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों की भूमिका अतुलनीय है।

 

Team 52 Garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरे अभी अभी

अगर आप उत्तराखंड के किसी गावं से है और अपने गाव की समस्या को प्रदेश सरकार व जनता तक लाना चाहते है तो आप हमारे ग्रुप में जुड़ सकते है,

सम्पादकीय

देहरादून

विचार

सफलता और संघर्ष

©2023. All rights reserved 52 Garh Samachar. Developed & Design By Velametric Global. Contact: 9389394933