ताजा खबरें

New Recipe

गुटबाजी की बीमारी से ग्रस्त उक्रांद

उत्तराखंड में कभी “जय पहाड़, जय पहाड़ी” के नारे की गूंज राजनीतिक बदलाव की उम्मीद जगाती थी। लेकिन इस नारे को राजनीतिक ताकत देने वाला उत्तराखंड क्रांति दल यानी उक्रांद एक बार फिर अपनी पुरानी बीमारी से जूझता नजर आ रहा है। पिछले कुछ वर्षों में पार्टी की बढ़ी सक्रियता से यह उम्मीद जरूर जगी...

तीर्थ या टूरिज्म डेस्टिनेशन? देवभूमि में आस्था के बदलते मायने

बदरीनाथ से केदारनाथ तक—आस्था के बाजार में संस्कृति का नया पैकेज कहते हैं बदरीनाथ में शंख नहीं बजता। अब आप सोचिए, जिस जगह भगवान विष्णु का प्रिय शंख भी शांत रहता है, वहां शायद मौन की क्या  कीमत होगी। किसी ने कभी सोचा होगा कि इतनी ऊंचाई पर, बर्फ से घिरे पहाड़ों के बीच, मंदिर...

मुख्यमंत्री आवास के बैरियर पर रोकी गईं महिला कांग्रेस कार्यकर्ता, भजन-कीर्तन कर जताया विरोध

देहरादून में रक्षाबंधन के मौके पर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहीं महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरियर पर रोक दिया। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ‘न्याय की राखी’ बांधने के लिए मुख्यमंत्री आवास की ओर जा रही थीं। पुलिस द्वारा आगे...

आपकी आवाज, आपका समाचार

जनपद पौड़ी, गुमखाल क्षेत्र में एसडीआरएफ द्वारा सर्च एवं रिकवरी कार्यवाही संपन्न

Table of Content

डीसीआर पौड़ी के माध्यम से एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई कि कोटद्वार रोड पर गुमखाल के समीप एक युवक खाई में गिर गया है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम अपर उपनिरीक्षक प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर स्थिति का आकलन किया गया, जहाँ युवक खड़ी ढलान से नीचे गहरी खाई में गिरा हुआ पाया गया।

खाई का क्षेत्र संकरा एवं ढलानयुक्त होने के कारण टीम द्वारा आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाते हुए रिकवरी कार्यवाही प्रारंभ की गई। रोप तकनीक की सहायता से टीम के जवान नीचे उतरे तथा युवक तक पहुँच बनाई।

टीम द्वारा युवक को सावधानीपूर्वक मुख्य मार्ग तक लाया गया, किन्तु परीक्षण करने पर वह मृत पाया गया।

मृतक की पहचान रोशन सिंह बिष्ट पुत्र प्रकाश सिंह बिष्ट निवासी ग्राम डाबर, लैंसडाउन के रूप में हुई। इसके उपरांत एसडीआरएफ टीम द्वारा आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उसे जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Team 52 Garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरे अभी अभी

अगर आप उत्तराखंड के किसी गावं से है और अपने गाव की समस्या को प्रदेश सरकार व जनता तक लाना चाहते है तो आप हमारे ग्रुप में जुड़ सकते है,

सम्पादकीय

देहरादून

विचार

सफलता और संघर्ष

©2023. All rights reserved 52 Garh Samachar. Developed & Design By Velametric Global. Contact: 9389394933