ताजा खबरें

New Recipe

सावधान! कहीं चंद रुपयों के लालच में साइबर ठगों का मोहरा तो नहीं बन रहा आपका बच्चा?

52 गढ़ समाचार। आज की हमारी यह विशेष रिपोर्ट उन सभी अभिभावकों के लिए है जिनके बच्चे स्कूल या कॉलेज में पढ़ते हैं। आज के डिजिटल युग में जहाँ सुविधाएँ बढ़ी हैं, वहीं साइबर अपराधों का जाल भी तेज़ी से फैल रहा है। अब साइबर ठगों ने ठगी का एक नया और खतरनाक तरीका निकाल...

‘डिजिटल इंडिया’ और उत्तराखंड का बफरिंग सच

उत्तराखंड के इन गांवों में आज भी नेटवर्क खोजने के लिए पहाड़ चढ़ना पड़ता है देहरादून: देश में 5G इंटरनेट की धूम है। हम चांद और सूरज तक पहुंच चुके हैं और शहरों में लोग बिना रुके हाई-स्पीड वीडियो देख रहे हैं। लेकिन ‘डिजिटल इंडिया’ के इस चमकते पोस्टर के पीछे एक स्याह अंधेरा भी...

52 गढ़ समाचार विशेष: उत्तराखंड में स्वरोजगार की उड़ान, जानिए सरकार की वो 6 प्रमुख योजनाएं जो बना सकती हैं आपको आत्मनिर्भर

देहरादून (52 गढ़ समाचार डेस्क): उत्तराखंड में पलायन एक गंभीर समस्या रही है, लेकिन अब पहाड़ का युवा नौकरी मांगने वाले की जगह नौकरी देने वाला बनना चाहता है। राज्य के युवाओं, महिलाओं और प्रवासियों को अपने ही गांव-कस्बे में रोजगार स्थापित करने में मदद करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कई बेहतरीन...

आपकी आवाज, आपका समाचार

सुदृढ़ स्वास्थ्य व्यवस्था और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया हमारी सरकार की प्रतिबद्धता” : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल

Table of Content

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं उत्तराखण्ड के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा आज देहरादून में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुल 307 चिकित्साधिकारियों, फार्मासिस्टों तथा उद्यान विभाग के अंतर्गत नव नियुक्त प्रयोगशाला सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने एवं युवाओं को पारदर्शी तरीके से रोजगार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

एक समय भर्ती प्रक्रियाएं नकल एवं भ्रष्टाचार के कारण प्रभावित होती थीं, जिससे योग्य युवाओं का विश्वास व्यवस्था से कमजोर पड़ने लगा था। प्रदेश सरकार ने देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू कर भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाया है, ताकि प्रत्येक परीक्षा एवं नियुक्ति केवल योग्यता के आधार पर सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने कहा कि बीते चार वर्षों में प्रदेश सरकार द्वारा 32,000 से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर प्रदान किए गए हैं। यह केवल रोजगार नहीं, बल्कि युवाओं के विश्वास, न्याय एवं सुशासन की स्थापना का प्रमाण है।

 

 

Team 52 Garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरे अभी अभी

अगर आप उत्तराखंड के किसी गावं से है और अपने गाव की समस्या को प्रदेश सरकार व जनता तक लाना चाहते है तो आप हमारे ग्रुप में जुड़ सकते है,

सम्पादकीय

देहरादून

विचार

सफलता और संघर्ष

©2023. All rights reserved 52 Garh Samachar. Developed & Design By Velametric Global. Contact: 9389394933