ताजा खबरें

New Recipe

गुटबाजी की बीमारी से ग्रस्त उक्रांद

उत्तराखंड में कभी “जय पहाड़, जय पहाड़ी” के नारे की गूंज राजनीतिक बदलाव की उम्मीद जगाती थी। लेकिन इस नारे को राजनीतिक ताकत देने वाला उत्तराखंड क्रांति दल यानी उक्रांद एक बार फिर अपनी पुरानी बीमारी से जूझता नजर आ रहा है। पिछले कुछ वर्षों में पार्टी की बढ़ी सक्रियता से यह उम्मीद जरूर जगी...

तीर्थ या टूरिज्म डेस्टिनेशन? देवभूमि में आस्था के बदलते मायने

बदरीनाथ से केदारनाथ तक—आस्था के बाजार में संस्कृति का नया पैकेज कहते हैं बदरीनाथ में शंख नहीं बजता। अब आप सोचिए, जिस जगह भगवान विष्णु का प्रिय शंख भी शांत रहता है, वहां शायद मौन की क्या  कीमत होगी। किसी ने कभी सोचा होगा कि इतनी ऊंचाई पर, बर्फ से घिरे पहाड़ों के बीच, मंदिर...

मुख्यमंत्री आवास के बैरियर पर रोकी गईं महिला कांग्रेस कार्यकर्ता, भजन-कीर्तन कर जताया विरोध

देहरादून में रक्षाबंधन के मौके पर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहीं महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरियर पर रोक दिया। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ‘न्याय की राखी’ बांधने के लिए मुख्यमंत्री आवास की ओर जा रही थीं। पुलिस द्वारा आगे...

आपकी आवाज, आपका समाचार

एसएसपी दून की कारगर रणनीति से पस्त होते अपराधियों के हौसले

Table of Content

डालनवाला क्षेत्र में हुई स्कूटी चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा।

वाहन चोर आया दून पुलिस की गिरफ्त में

अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी की गई स्कूटी हुई बरामद।

गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी लूट की घटना में जा चुका है जेल

यशस्वी कौशल पुत्र लक्ष्मण सिंह कौशल निवासी- 173 विपरीत प्राईमरी स्कूल, कौलागढ़, जनपद देहरादून द्वारा कोतवाली डालनवाला पर लिखित तहरीर दी कि उनकी स्कूटी सं0: यू0के0-07-बीबी-6712 रंग पर्पल को क्रॉस रोड मॉल के बाहर से अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली डालनवाला पर मु0अ0सँ0- 24/2026 धारा- 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली डालनवाला पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये।

पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-आप व आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन करते हुए आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई, साथ ही प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी/पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा दिनांक 19-02-2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान कान्वेंट रोड मजार के पास से घटना में शामिल अभियुक्त रूपक थापा को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त से पूछताछ मे उसके द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

पुलिस से बचने के लिए अभियुक्त द्वारा स्कूटी की नंबर प्लेट को हटा दिया था, गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी लूट की घटना में थाना डालनवाला से जेल जा चुका है।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-

रूपक थापा पुत्र बहादुर थापा निवासी- नया गांव, अनारवाला रोड, थाना कैंट, देहरादून, उम्र 26 वर्ष

बरामदगी का विवरण :-

घटना में चोरी की गई स्कूटी सं0: यू0के0-07-बीबी-6712 रंग पर्पल

आपराधिक इतिहास

मु0अ0सँ0- 221/2021, धारा 392/411 भादवि, थाना

1- उ0नि0 रवि प्रसाद कवि, चौकी प्रभारी करनपुर,

2- उ0नि0 जयपाल सिंह,

3- का0 पंकज मलासी,

4- का0 अनूप सिंह नेगी,

5- पीआरडी कुलदीप पाल,

Team 52 Garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरे अभी अभी

अगर आप उत्तराखंड के किसी गावं से है और अपने गाव की समस्या को प्रदेश सरकार व जनता तक लाना चाहते है तो आप हमारे ग्रुप में जुड़ सकते है,

सम्पादकीय

देहरादून

विचार

सफलता और संघर्ष

©2023. All rights reserved 52 Garh Samachar. Developed & Design By Velametric Global. Contact: 9389394933