ताजा खबरें

New Recipe

गुटबाजी की बीमारी से ग्रस्त उक्रांद

उत्तराखंड में कभी “जय पहाड़, जय पहाड़ी” के नारे की गूंज राजनीतिक बदलाव की उम्मीद जगाती थी। लेकिन इस नारे को राजनीतिक ताकत देने वाला उत्तराखंड क्रांति दल यानी उक्रांद एक बार फिर अपनी पुरानी बीमारी से जूझता नजर आ रहा है। पिछले कुछ वर्षों में पार्टी की बढ़ी सक्रियता से यह उम्मीद जरूर जगी...

तीर्थ या टूरिज्म डेस्टिनेशन? देवभूमि में आस्था के बदलते मायने

बदरीनाथ से केदारनाथ तक—आस्था के बाजार में संस्कृति का नया पैकेज कहते हैं बदरीनाथ में शंख नहीं बजता। अब आप सोचिए, जिस जगह भगवान विष्णु का प्रिय शंख भी शांत रहता है, वहां शायद मौन की क्या  कीमत होगी। किसी ने कभी सोचा होगा कि इतनी ऊंचाई पर, बर्फ से घिरे पहाड़ों के बीच, मंदिर...

मुख्यमंत्री आवास के बैरियर पर रोकी गईं महिला कांग्रेस कार्यकर्ता, भजन-कीर्तन कर जताया विरोध

देहरादून में रक्षाबंधन के मौके पर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहीं महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरियर पर रोक दिया। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ‘न्याय की राखी’ बांधने के लिए मुख्यमंत्री आवास की ओर जा रही थीं। पुलिस द्वारा आगे...

आपकी आवाज, आपका समाचार

रेशम बीज उत्पादन में उत्तराखण्ड को मिला स्कोच अवार्ड, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बधाई

Table of Content

प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने रेशम विभाग को राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित स्कोज अवार्ड मिलने पर विभागीय अधिकारियों को बधाई दी।

कृषि मंत्री ने रेशम विभाग को मिले स्कोच अवार्ड के लिए रेशमकीट बीज उत्पादन कार्य से जुड़े समस्त अधिकारियों व कर्मचारियो को बधाई दी। साथ ही रेशम विभाग के रेशम कीट बीज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने पर पुरस्कृत होने को उत्तराखण्ड राज्य के लिये बडी उपलब्धि व गर्व का अवसर बताया।

मंगलवार को देहरादून के न्यू कैंट रोड़ स्थित कैम्प कार्यालय में रेशम विभाग के निदेशक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों ने विभाग को प्राप्त स्कोच अवार्ड को कृषि मंत्री को समर्पित किया। उन्होंने बताया कि विभाग को यह पुरस्कार उत्तराखण्ड में रेशम बीज उत्पादन के लिए दिया गया है।

कृषि मंत्री की प्रेरणा व मार्गदर्शन में विभाग द्वारा किये जा रहे रोजगारपरक कार्यो के सफल सम्पादन हेतु आभार प्रकट किया गया। निदेशक द्वारा अवगत कराया कि रेशम कीट बीज उत्पादन कार्यक्रम के अन्तर्गत उच्च गुणवत्ता के रेशम कीट बीजों का उत्पादन कर प्रदेश के समस्त जनपदों के कीटपालको को उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही कीट बीज उत्पादन से जुड़े लगभग 100 कृषकों को आर्थिक लाभ प्राप्त हो रहा है।

 

 

Team 52 Garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरे अभी अभी

अगर आप उत्तराखंड के किसी गावं से है और अपने गाव की समस्या को प्रदेश सरकार व जनता तक लाना चाहते है तो आप हमारे ग्रुप में जुड़ सकते है,

सम्पादकीय

देहरादून

विचार

सफलता और संघर्ष

©2023. All rights reserved 52 Garh Samachar. Developed & Design By Velametric Global. Contact: 9389394933